Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Bihar NDA Seat Sharing : बिहार में NDA का घटक दलों के साथ सीट बंटवारा, चाचा की बजाय भतीजे को तवज्जो

JDU को 16 तो 5 सीटों से चुनाव लड़ेंगे चिराग

हमें फॉलो करें Bihar NDA Seat Sharing :  बिहार में NDA का घटक दलों के साथ सीट बंटवारा, चाचा की बजाय भतीजे को तवज्जो

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 18 मार्च 2024 (17:27 IST)
Bihar Politics : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिहार में एनडीए (NDA) ने अपने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारा कर लिया है। मीडिया खबरों के मुताबिक भाजपा ने चाचा पशुपति पारस से किनारा करते हुए चिराग पासवान की पार्टी को 5 सीटें दी हैं। इसके अलावा जेडीयू को 16 सीटें और जीतनराम मांझी की पार्टी हम को 1 सीट दी गई है। उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ेंगी। 
इससे पहले पशुपति पारस ये ऐलान कर चुके थे कि वे भाजपा के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।  उन्होंने कहा था कि हाजीपुर सीट से उनकी पार्टी ही चुनाव लड़ेगी। 

पशुपति और मुकेश सहनी बाहर : पशुपति पारस और मुकेश सहनी की पार्टियां एनडीए से बाहर हो गई हैं। पशुपति कुमार अभी मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं।
ALSO READ: Lok Sabha Elections से पहले आजम खान को 7 साल की सजा, MP-MLA कोर्ट ने इस मामले में सुनाया फैसला
पिछले दिनों चिराग पासवान की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद पशुपति ने कहा भी था कि उनके साथ न्याय नहीं किया जा रहा है और वे एनडीए से अलग भी हो सकते हैं। मुकेश सहनी की भी एनडीए से बात नहीं बनी और वे भी इस गठबंधन से बाहर हो गए हैं।

LJP रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने बताया कि LJP रामविलास को बिहार में 5 सीट मिली है। मैं इसके लिए सभी का धन्यवाद देता हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं निश्चित रूप से हम बिहार में 40 सीट जीतेंगे।
webdunia

कौनसी सीट पर किसके उम्मीदवार : बिहार की पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजंगज, सारण, उजियारपुर, बेगुसराय, नवादा, पटनासाहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम लोकसभा सीट से बीजेपी अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई लोकसभा सीटों से चिराग पासवान की पार्टी चुनाव लड़ेगी।
 
इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी काराकाट सीट से और जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को गया की सीट दी गई है। वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर सीट से जेडीयू अपने उम्मीदवार उतारेगी। वेबदुनिया न्यूज

6
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छिंदवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कमलनाथ के करीबी सैयद जाफर भाजपा में शामिल