Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर क्या बोले पीएम मोदी?

हमें फॉलो करें narendra modi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 3 मई 2024 (12:09 IST)
Rahul Gandhi to contest from raibareli : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बंगाल के वर्धमान में चुनावी सभा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही ये भी बता दिया था कि शहजादे वायनाड में हार के डर से अपने लिए दूसरी सीट खोज रहे हैं। अब इन्हें अमेठी से भागकर रायबरेली सीट चुननी पड़ी है। उन्होंने कहा कि ये लोग घूम-घूम कर सबको कहते हैं - डरो मत! मैं भी इन्हें यही कहूंगा - डरो मत! भागो मत! ALSO READ: रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, केएल शर्मा अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार पहले से भी कम सीटों पर सिमटने जा रही है। अब देश भी समझ रहा है कि ये लोग चुनाव जीतने के लिए नहीं लड़ रहे हैं, ये सिर्फ देश को बांटने के लिए चुनाव के मैदान का उपयोग कर रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की उस रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे जिससे उनकी मां सोनिया गांधी 2004 से चुनाव जीतती आई हैं। गांधी परिवार के करीबी माने जाने किशोरी लाल शर्मा को अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया गया है। शर्मा गांधी परिवार की गैर-मौजूदगी में दोनों प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों का काम-काज संभालते रहे हैं। ALSO READ: कौन हैं किशोरी लाल शर्मा, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं पिछले 10 दिन से लगातार कांग्रेस को 3 चुनौतियां दे रहा हूं, लेकिन वो मौन होकर बैठ गए हैं। मेरी पहली चुनौती है - कांग्रेस और INDI गठबंधन वाले देश को लिखित में विश्वास दें कि वे धर्म के आधार पर आरक्षण में, संविधान में कोई भी परिवर्तन नहीं करेंगे। मेरी दूसरी चुनौती है - ये लिखित में देश से वादा करें कि SC/ST, OBC का आरक्षण छीनकर धर्म के आधार पर किसी को नहीं बाटेंगे। मेरी तीसरी चुनौती है - वो लिखित में दें कि जहां इनकी राज्य सरकारें हैं, वहां OBC का कोटा काटकर, धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं दिया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि हमारे देश में दशकों से ये वोट जिहाद का खेल पर्दे के पीछे चलता था, चुपचाप चलता था। पहली बार वो इतने हताश और निराश हो चुके हैं कि अब वोट जिहाद की अब सार्वजनिक घोषणा कर रहे हैं। इसीलिए, वोट जिहाद की इस अपील पर कांग्रेस का शाही परिवार, TMC का परिवार और Left का परिवार चुप है। यानी INDI अलायंस के सारे चट्टे-बट्टे वोट जिहाद से सहमत हैं।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि इन वोट के भूखे लोगों की पहले 2 चरणों में लुटिया डूब चुकी है। अब ये खुलेआम एक नया खेल लेकर आए हैं। अब ये कहते हैं कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो। जिहाद क्या होता है, ये हमारे देश के लोग भली-भांति जानते हैं।
 
उन्होंने कहा कि TMC, लेफ्ट और कांग्रेस के पास विकास का विजन ही नहीं है। लेफ्ट, कांग्रेस और TMC किसी राज्य का क्या हाल कर सकती हैं, ये आप अच्छी तरह जानते हैं। यहां पास में ही त्रिपुरा लेफ्ट वालों ने तबाह कर रखा था। लेकिन पिछले 5 साल में BJP ने पूरे त्रिपुरा की जिंदगी बदल दी।
Edited by : Nrapendra Gupta 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौन हैं किशोरी लाल शर्मा, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर