Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजस्थान में गरजे PM मोदी, बोले- कांग्रेस ने देश को खोखला कर दिया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Prime Minister Modi targets Congress in Rajasthan

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

जयपुर , रविवार, 21 अप्रैल 2024 (16:01 IST)
Prime Minister Modi targets Congress in Rajasthan : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि उसने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया और इन्हीं पापों की सजा आज देश कांग्रेस को दे रहा है।
इन्हीं पापों की सजा आज देश कांग्रेस को दे रहा : भीनमाल (जालोर) में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया और उनके इन्हीं पापों की सजा आज देश कांग्रेस को दे रहा है। मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी की जो हालत हुई है, उसकी गुनहगार वह खुद है।
देश को ऐसी कांग्रेस सरकार नहीं चाहिए : राजस्थान में पहले चरण के मतदान की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, पहले चरण के मतदान में आधे राजस्थान ने कांग्रेस को बराबर सजा दी है। उनको बराबर सबक सिखाया है। उन्होंने कहा, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत राजस्थान ये जानता है कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत बना ही नहीं सकती। देश को ऐसी कांग्रेस सरकार नहीं चाहिए। देश को 2014 के पहले जो हालात थे वो हालात वापस नहीं चाहिए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी बोले, मोदी राज में रेल का सफर बना सजा