Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चौंकाने वाला आकलन, 260 सीटों तक सिमट सकती है भाजपा

चुनाव विश्लेषक योगेन्द्र यादव का दावा, कांग्रेस की सीटें बढ़ेंगी

हमें फॉलो करें Modi Shah

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 25 मई 2024 (15:11 IST)
BJP may be reduced to 260 seats: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) को लेकर एक चौंकाने वाला आकलन सामने आया है। एक तरफ भाजपा 400 पार का दावा कर रही है, वहीं चुनाव विश्लेषक योगेन्द्र यादव (Election Analyst Yogendra Yadav) का मानना है कि भाजपा को 240 से 260 सीटें मिलने जा रही हैं। इसके मुताबिक भाजपा सिंगल पार्टी के रूप में बहुमत से 12 सीटें दूर रह सकती है। 
 
सरकार तो भाजपा की ही : हालांकि योगेन्द्र यादव के मुताबिक एनडीए को 275 से 305 सीटें मिल सकती हैं। एनडीए के साथ भाजपा बहुमत के आंकड़े तक पहुंच सकती है। इस आधार पर केन्द्र में एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व में सरकार तो बन सकती है, लेकिन जोड़तोड़ करना होगी। स्वयं प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने ट्‍वीट कर कहा है कि देश में चुनाव और सामाजिक, राजनीतिक विषयों की समझ रखने वालों में एक विश्वसनीय चेहरा योगेन्द्र यादव ने  2024 लोकसभा चुनाव का अपना फाइनल आंकलन साझा किया है। 
योगेन्द्र जी के मुताबिक इन चुनावों में बीजेपी को 240-260 और एनडीए (NDA) के साथी दलों को 35-45 सीटें मिल सकती हैं। मतलब BJP/ NDA को 275-305 सीटें। अब खुद आकलन कर लीजिए कि किसकी सरकार बन रही हैं। बाकी 4 June को पता चल जाएगा कि कौन किसकी बात कर रहा है।
webdunia
कांग्रेस की सीटों में होगा इजाफा : यादव के मुताबिक कांग्रेस इस बार अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है। उनके मुताबिक कांग्रेस को 85 से 100 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया गठबंधन को 120 से 135 सीटें मिल सकती हैं। योगेन्द्र यादव ने ट्‍वीट कर कहा है- पलटती चुनावी बाजी का फाइनल आकलन/रुझान, सच जो आप तक जरूर पहुंचना चाहिए।  
क्या कहता है प्रशांत किशोर का आकलन : दूसरी ओर, प्रशांत किशोर का भी आकलन हाल ही सामने आया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा को 300 सीटें नहीं मिल रही हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस भी 100 सीटों के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाएगी। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने 400 से ज्यादा सीटें (एनडीए दलों के साथ) जीतने का नारा दिया है। यदि योगेन्द्र यादव के आकलन पर भरोसा करें तो यह दावा पूरी तरह हवा होता दिख रहा है।  
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुंछ में मतदान के दौरान झड़पें, 3 घंटे धरने पर बैठने के बाद महबूबा ने डाला वोट