Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

170 दिन में कितनी बढ़ी शिवराज सिंह चौहान की संपत्ति?

हमें फॉलो करें shivraj singh chouhan

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 20 अप्रैल 2024 (08:30 IST)
Shivraj singh chauhan property : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में है। शुक्रवार को उन्होंने अपना नामांकन भर दिया। नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे के अनुसार, उनकी संपत्ति में करीब 170 दिनों में 21 लाख रुपए का इजाफा हुआ है।
शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह के पास कुल 9 करोड़ रुपए की संपत्ति है, इसमें 3.42 करोड़ स्वयं के नाम और पत्नी के नाम पर 5.58 करोड़ की संपत्ति है।
 
विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 30 अक्टूबर को बुधनी में नामांकन के वक्त कुल संपत्ति 3 करोड़ 21 लाख थी। वहीं, शुक्रवार को लोकसभा के लिए दाखिल किए गए नामांकन में 3 करोड़ 42 लाख की संपत्ति बताई गई। उनके पास 1 करोड़ 24 लाख 85 हजार 475 रुपए की चल और 2 करोड़ 17 लाख 60 हजार रुपए की अचल संपत्ति है।
शिवराज की पत्नी साधना सिंह की संपत्ति में भी 5 माह में 15 लाख का इजाफा हुआ है। उनके पास 96 तोला सोने के जेवर है जबकि साधना सिंह के पास 535 ग्राम सोना है। पूर्व मुख्‍यमंत्री के पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर है। उनके पास स्वयं की कोई कार नहीं है।
 
हलफनामे के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान के ऊपर कोई कर्ज नहीं है, वहीं उनकी पत्नी साधना सिंह पर करीब 64 लाख रुपए का कर्ज है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अखिलेश का पीएम मोदी पर पलटवार, भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप