Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट पर कांग्रेस को बड़ा झटका, रोहन गुप्ता ने क्यों किया चुनाव लड़ने से इनकार

कांग्रेस के राष्‍ट्रीय प्रवक्ता हैं रोहन गुप्ता

हमें फॉलो करें rohan gupta

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 19 मार्च 2024 (07:32 IST)
Loksabha election news : गुजरात की अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट पर कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब कांग्रेस उम्मीदवार रोहन गुप्ता ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि पिता की गंभीर चिकित्सा स्थिति की वजह से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।
कांग्रेस ने 12 मार्च को उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, जिसमें गुप्ता के नाम की भी घोषणा की गई थी। गुप्ता कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं।
 
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मेरे पिता गंभीर चिकित्सीय स्थिति की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं और मैं अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में अपना नाम वापस ले रहा हूं। मैं पार्टी द्वारा नामित नए उम्मीदवार को पूरा समर्थन दूंगा।'
 
गुप्ता ने कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल को अपना नाम वापस लेने की जानकारी देते हुए लिखे पत्र की एक तस्वीर भी शेयर की।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर साधा निशाना, अपने संबोधन को लेकर किया यह सवाल