Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नरेंद्र मोदी ने ध्यान के लिए विवेकानंद रॉक को क्यों चुना?

आखिरी चुनावी सभा के बाद कन्याकुमारी जाएंगे PM मोदी

हमें फॉलो करें modi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 29 मई 2024 (11:07 IST)
Vivekanand Rock : लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें और आखिरी चरण का चुनाव प्रचार समाप्त गुरुवार शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा। पिछले चुनाव की तरह ही इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्यान करने का फैसला किया है।  वे पंजाब के होशियारपुर में आखिरी चुनावी सभा के बाद तमिलनाडु के कन्याकुमारी चले जाएंगे और विवेकानद रॉक पर 24 घंटे ध्यान करेंगे। ALSO READ: Lok Sabha Elections 2024 : चुनाव प्रचार के बाद PM मोदी 2 दिन कहां रहेंगे ध्यान में लीन?
 
विवेकानंद रॉक भारत के तमिलनाडु के कन्याकुमारी में समुद्र में स्थित एक स्मारक है। यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बन गया है। यह भुमि-तट से लगभग 500 मीटर अंदर समुद्र में स्थित 2 चट्टानों में से एक के उपर निर्मित किया गया है।
 
स्वामी विवेकानंद 132 वर्ष पहले इसी स्थान पर तैरकर पहुंचे थे। 1892 में यहां उन्होंने 25 से 27 दिसंबर तक लगातार 3 दिन ध्यान किया था। इसके बाद ही उन्हें भारत माता की दिव्य अवधारणा की अनुभूति हुई थी। यहीं उन्होंने विकसित भारत का सपना देखा था। इस वजह से इस स्थान का नाम विवेकानंद रॉक नाम पड़ गया। बाद में आरएसएस के सरकार्यवाह एकनाथ रानाडे ने सभी राज्यों के सहयोग से यहां पर विवेकानंद स्मारक मंदिर का निर्माण किया।
 
क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम : प्रधानमंत्री मोदी समुद्र तट से 500 मीटर भीतर स्थित विवेकानंद रॉक पर 31 मई से 1 जून तक 24 घंटे ध्यान करेंगे। 12 घंटे वे विवेकानंद की मूर्ति के सामने ध्यान करेंगे। इसके बाद वे पूजा हॉल में ध्यान करेंगे। इस दौरान स्मारक पर्यटकों के लिए बंद रहेगे।
 
उल्लेखनीय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी आखिरी चरण के प्रचार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 घंटे केदारनाथ की रुद्र गुफा में रूके थे। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोकसभा चुनाव 2024: मिर्ज़ापुर में अनुप्रिया पटेल को लोग कैसे देख रहे हैं?