Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इन बातों से जानिए आपको हो गया है Love, पढ़ें 26 बातें

हमें फॉलो करें इन बातों से जानिए आपको हो गया है Love, पढ़ें 26 बातें
Valentine Day 2021
 
जब आपको किसी से प्यार होने लगता है तो आप में खुद-ब-खुद सकारात्मक बदलाव आने लगता है। प्रेम शास्त्र कहते हैं अगर आपका किसी के प्रति सच्चा प्यार है और सामने वाला भी आपकी ही तरह सच्ची भावना रखता है तो इस तरह के कुछ खास लक्षण उसमें पाए जा सकते हैं और प्यार को समझा जा सकता है। आइए जानें- 

1. मैं की बजाय 'हम' शब्द का आप अधिकाधिक इस्तेमाल करने लगें।
 
2. आप अपनी लाइफ स्टाइल छोड़कर उसकी लाइफ स्टाइल अपनाने लगें। 
 
3. आप उससे दोस्तों के साथ मिलने की बजाय अकेले में मिलना चाहें। उससे अकेले में ही बात करने की इच्छा हो। 
 
4. आपका दिल उस पर मर मिटने को होने लगे। 
 
5. उसकी हर अदा पर हो जाएं आप फिदा। 
 
6. फुर्सत के क्षणों में आप रोमांटिक कल्पनाओं में डूब जाएं। आपको लगने लगे, वह आपकी बाहों में है या आप उसकी गोद में सिर रखकर लेटे या लेटी हैं। 
 
7. उसके जैसा कोई खूबसूरत न लगे। सारी दुनिया की लड़की या लड़के उसके सामने बदसूरत और फीके लगने लगे। 
 
8. एक दिन वह दिखाई न दे तो आपके दिल में अनेक अशुभ बातें आने लगें। दिल बुरी तरह से घबराने लगे। 
 
9. उसके बिना जिंदगी नीरस, फालतू, बकवास या आधी-अधूरी लगने लगे। 
 
10. किसी को फोन करते समय भूल से उसका मोबाइल नंबर डायल कर दें। 
 
11. मोबाइल की घंटी बजने या मिस कॉल आने पर ऐसा लगे उसने ही कॉल किया होगा। 
 
12. फोन पर घंटों बातें करने के बावजूद दिल न माने और बातें करने की इच्छा बनी रहे। 
 
13. रोमांटिक फिल्म में हीरो की जगह स्वयं को व हीरोइन की जगह उसके होने की कल्पना करने लगें। 
 
14. आपको भूख कम लगने लगे या खाने-पीने की सुध न रहे। 
 
15. पत्र-पत्रिकाओं में राजनीति, सामाजिक, करियर आदि की खबरों को छोड़कर फैशन, फिटनेस, ब्यूटी टिप्स, माई फस्ट लव, लव टिप्स आदि आप पढ़ना पसंद करने लगें। 
 
16. अखबार में पहले उसकी, फिर अपनी राशि देखें। 
 
17. आपको अपना डेट ऑफ बर्थ भले याद नहीं हो लेकिन उसके डेट ऑफ बर्थ से लेकर उसके पूरे फैमिली का बायोडाटा जबानी याद हो। 
 
18. गजलें और दर्द भरे गीत आप बड़े ध्यान से सुनने लगें। दूसरों को भी ऐसे गीत सुनने की सलाह देने लगें। गजल, शेरो-शायरी पर लंबा लेक्चर देने लगें। मानो उसके बारे में आपको बड़ा नॉलेज है। 
 
19. खुद में जादू की शक्ति संचार हो जाने की कल्पना करें। आपको ऐसा लगने लगे कि आप खुद गायब होकर कुछ ही पलों में कहीं से कहीं पहुंच सकते हैं। 
 
20. अपने कम्प्यूटर के पासवर्ड में उसके नाम का कोड रखें। 
 
21. जब भी वह उठकर कहीं जाए (बाथरूम भी) तो आपकी निगाहें उसका पीछा करती रहें। 
 
22. उसके पालतू कुत्ते, बिल्ली को भी चूमने का आपका मन करने लगे। 
 
23. आपके पास कैमरा होने पर उसकी ढेर सारी तस्वीरें उतारने का दिल करे। 
 
24. दिल बाग-बाग हो उठता हो।  
 
25. उसका नाम सुनते ही तन-बदन में खुशी की लहर दौड़ जाती हो। 
 
26. जब वह किसी लड़के/ लड़की के साथ बात करे तो आपको ईर्ष्या होने लगे। उस लड़के/ लड़की का गला घोंट देने की इच्छा होने लगे।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Valentine Day के दिन किस राशि के चमकेंगे सितारे, क्या कहता है आपका Love Horoscope