Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Chandra grahan 2023 in india : आज वर्ष 2023 का पहला चंद्र ग्रहण कहां कहां पर दिखाई देगा? क्या, क्यों और कैसे होता है चंद्र ग्रहण

हमें फॉलो करें moon eclipse
Lunar Eclipse in 2023 in Hindi: 20 अप्रैल 2023 को सूर्य ग्रहण के बाद अब 5 मई 2023 शुक्रवार के दिन रात्रि 8:45 पर पहला चंद्र ग्रहण लगेगा जो उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण रात्रि 1 बजे समाप्त होगा। आओ जानते हैं कि वर्ष का पहला चंद्रग्रहण कहां कहां पर दिखाई देगा।
 
क्या, क्यों और कैसे होता है चंद्र ग्रहण | What, why and how does lunar eclipse happen : चंद्रमा जब धरती की छाया से ढक जाता है तो उसे चंद्र ग्रहण कहते हैं। धरती सूर्य का सीधा और चंद्रमा धरती का उल्टा चक्कर लगा रहा है। जब चंद्रमा और सूर्य के बीच धरती आ जाती है तो धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है जिससे चंद्रमा दिखाई देना बंद हो जाता है। इसे ही चंद्र ग्रहण कहते हैं।
 
कहां दिखाई देगा | chandra grahan kahan kahan lag raha hai : एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, पूर्वी अमेरिका, हिन्द महासागर, प्रशान्त महासागर, अटलान्टिक महासागर एवं अन्टार्कटिका में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण को बिना किसी टेलिस्कोप या उपकरण के देख सकते हैं।
 
चंद्र ग्रहण कब है?
कितनी देर तक रहेगा इसका असर:
चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पूर्व इसका सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। 
उपच्छाया से पहला स्पर्श काल- रात्रि 08:45 पर।
परमग्रास चंद्रग्रहण काल- रात्रि 10:53 पर।
उपच्छाया से अंतिम स्पर्श काल- रात्रि 01:00 बजे।
उपच्छाया की कुल अवधि- 04 घंटे 15 मिनट्स 34 सेकंड
उपच्छाया चंद्रग्रहण का परिमाण- 0.95


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

First Lunar Eclipse 2023: 5 मई को कितनी बजे है चंद्र ग्रहण? जानिए परमग्रास काल और 5 उपाय