Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट, गुना से पन्नालाल को टिकट

Advertiesment
हमें फॉलो करें भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट, गुना से पन्नालाल को टिकट
, रविवार, 29 अक्टूबर 2023 (14:11 IST)
BJP last list of candidates : भाजपा ने रविवार को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने गुना से पन्नालाल शाक्य और विदिशा से मुकेश टंडन को चुनाव मैदान में उतारा है।
 
गुना में पन्नालाल का मुकाबला कांग्रेस के पंकज कनेरिया से होगा। वहीं मुकेश टंडन की टक्कर कांग्रेस के शशांक भार्गव से होगी। 
 
गुना के भाजपा नेताओं में टिकट को लेकर कड़ी मशक्कत दिखाई दे रही थी। टिकट के दावेदार 9 नेता अपना नामांकन दाखिल की चुके हैं। इनमें वर्तमान विधायक गोपीलाल जाटव भी शामिल हैं। वहीं विदिशा में सभी उम्मीदवारों को टिकट की घोषणा का इंतजार था।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस ने सभी 230 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। राज्य में नामांकन भरने का आखिरी तारीख 30 नवंबर है। 17 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना के बाद 3 दिसबंर को चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सबसे अलग है मिजोरम का विधानसभा चुनाव