Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

MP में भाजपा का संकल्प, लाड़ली बहनों को पक्का मकान, किसानों से गेहूं 2,700, धान 3,100 रु प्रति क्विंटल खरीदने का संकल्प

हमें फॉलो करें MP में भाजपा का संकल्प, लाड़ली बहनों को पक्का मकान, किसानों से गेहूं 2,700, धान 3,100 रु प्रति क्विंटल खरीदने का संकल्प
webdunia

विकास सिंह

, शनिवार, 11 नवंबर 2023 (14:46 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा  ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में प्रदेश की 1 करोड़ 30 लाख लाड़ली बहनों को गांव में पक्के मकान का देने का फैसला किया है। इसके  साथ गेंहू का समर्थन मूल्य 2700 प्रति क्विंटल और धान की फसल का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल किया जागा। इसके साथ 12वीं  तक बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ प्रदेश में 6 नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। 

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि अन्य दल पहले जनता से वादा करते है और फिर उन्हें भूल जाते है, जबकि भाजपा अपने संकल्प पत्र को सरकार में आने पर पूरा करती है। पार्टी अपने संकल्प पत्र में गरीब कल्याण पर फोकस करती है। उन्होंने कहा कि 20 सालों से पहले मध्यप्रदेश कैसे था इसको युवा पीढ़ी नहीं जानती है। जेपी नड्डा ने कृषि, स्वास्थ्य सहित विभिन्न सेक्टरों में 20 साल के पहले मध्यप्रदेश और आज के मध्यप्रदेश के आंकड़े को विस्तार से रखा।

वहीं संकल्प पत्र का विमोचन करने के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने टिप्पणी की नरक चर्तुदशी के दिन भाजपा अपना घोषणा पत्र लाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं को इतिहास, प्राचीन परंपराओं और संस्कृतियों की जानकारी नहीं  है। सीएम शिवराज ने प्रियंका गांधी का नाम लिए बिना कहा कि वह भगवान राम को तेरह वर्ष का वनवास बताती है और कंस मामा जैसे शब्दों का उपयोग करती है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में कई ऐसे काम हुए जो विकास की यात्रा में मील का पत्थर साबित हुए है।
webdunia

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि संकल्प पत्र तैयार करने के लिए समाज के विभिन्न व्रर्गों से सुझाव लिए गए है और उनको शामिल किया गया है।  उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में  प्रदेश में सात लाख लोगों के सुझाव लिए गए है और उनको शामिल किया गया है। संकल्प पत्र में पीएम मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए गारंटी है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

भाजपा  के प्रमुख 10 संकल्प
1.5 वर्षों के लिए प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का क्रियान्वयन करते हुए सभी गरीब परिवार को मुफ्त राशन के साथ रियायती दर पर दाल, सरसों का तेल एवं चीनी उपलब्ध करवाएंगे।
2.मध्य प्रदेश का कोई भी परिवार बेघर नहीं रहेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही मुख्यमंत्री जन आवास योजना शुरू करेंगे।
3. लाड़ली बहनों को मासिक आर्थिक सहायता के साथ आवास का लाभ मिलेगा।
4.एमएसपी के साथ बोनस ₹2,700 प्रति क्विंटल पर गेहूं एवं ₹3,100 प्रति क्विंटल पर धान की खरीद की व्यवस्था करेंगे।
5. पीएम किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभार्थियों को वार्षिक ₹12,000 देंगे।
6. तेंदूपत्ता संग्रहण दर ₹4,000 प्रति बोरा देना सुनिश्चित करेंगे।
7. गरीब परिवार के सभी छात्रों को 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करेंगे।
8 सरकारी स्कूल में मिड-डे मील के साथ अब पौष्टिक नाश्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा।
9. प्रत्येक संभाग में आईआईटी के तर्ज पर मध्य प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एवं एम्स की तर्ज पर मध्य प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस स्थापित किया जाएगा।
10. प्रत्येक परिवार में कम से कम एक रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर सुनिश्चित करेंगे।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Rajasthan: अपने ही गांव में पहली बार वोट डालेंगे मतदाता, चुनावकर्मी 18 किलोमीटर पैदल चलेंगे