Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लाड़ली बहनों को शिवराज का तोहफा, अक्टूबर से हर महीने मिलेंगे 1250 रुपए, सावन में 450 रु.में गैस सिलेंडर

हमें फॉलो करें लाड़ली बहनों को शिवराज का तोहफा, अक्टूबर से हर महीने मिलेंगे 1250 रुपए, सावन में 450 रु.में गैस सिलेंडर
webdunia

विकास सिंह

, रविवार, 27 अगस्त 2023 (15:58 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को कई सौगात दी है। भोपाल के जंबूरी मैदान में लाड़ली बहनों के साथ रक्षा बंधन का त्यौहार मनाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 250 रुपए का उपहार दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक को जरिए लाड़ली बहनों के खाते में 250 रुपए की राशि ट्रांसफर की।
 
इसके साथ मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों को हर महीने दी जाने वाली एक हजार रुपए की राशि बढ़ाते हुए 1250 रु करने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्टूबर माह से लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों के खातों में रु. 1,250 की राशि डाली जाएगी।
 
वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राखी पर बहनों को बड़ा तोहफा देते हुए कहा कि सावन के महीने में रसोई गैस 450 रुपये में दी जाएगी। इसके बाद वह इसको  पर्मानेंट करने व्यवस्था बनाएंगे, ताकि बहनें परेशान न हों।
 
लाड़ली बहना सम्मेलन में CM की बड़ी घोषणाएं-
 
-अभी तक पुलिस में बेटियों की भर्ती केवल 30% होती थी, अब इसे बढ़ाकर 35% कर रहा हूँ। बाकी जितनी भी नौकरियां हैं उनमें भी 35% पर्सेंट भर्ती बेटियों की होगी। शिक्षकों में 50% भर्ती बहनों की होगी।
 
-सरकारी पदों पर जो बड़ी पोस्ट हैं उनमें भी 35 पर्सेंट नियुक्तियाँ महिलाओं की होगी, बहनों को प्रतिनिधित्व देने का काम करेंगे।
 
-आज मैं एक संकल्प और ले रहा हूं बहनों, शराब नीति में शामिल होगा कि इलाके की आधे से अधिक बहनें यदि नहीं चाहेंगी तो वहां शराब की दुकान बंद कर दी जाएगी।
 
-आज मैं ये भी घोषणा कर रहा हूं लाड़ली बेटियों को मामा पढ़ाएगा, उनकी फीस मैं भरवाऊँगा, ताकी बेटियाँ भी ठीक से पढ़ सकें।
 
-जितनी भी लाड़ली बहना हैं वे सभी आजीविका मिशन के अंतर्गत आएंगी, उन्हें लोन भी मिलेगा जिससे वे अपना काम शुरू कर सकें। इस लोन का ब्याज मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार भरेगी। 
 
-इंडस्ट्रियल एस्टेट्स में बहनों को उद्यमिता के लिए प्लॉट प्राथमिकता से दिये जाएंगे।
 
-गांवों में बहनों को रहने के लिए भू-खंड दिया जाएगा। शहर में माफिया से छीनी गई भूमि से बहनों के रहने के लिए प्लॉट दिया जाएगा।
 
-बढ़े हुए बिजली बिलों को वसूली बहनों से नहीं की जाएगी, बड़े बिजली बिलों से बहनों को मुक्ति मिलेगी।
 
जहां भी 20 मकान की बस्ती होगी, वहां बिजली उपलब्ध कराई जाएगी, इसके लिए 900 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सागर में दलित की हत्या पर भड़के खरगे, बोले- मध्य प्रदेश से भाजपा की विदाई निश्चित