Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शिवराज कैबिनेट का विस्तार आज, 3 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

Advertiesment
हमें फॉलो करें Madhya Pradesh Assembly Election 2023
webdunia

विकास सिंह

, शनिवार, 26 अगस्त 2023 (07:54 IST)
भोपाल। शिवराज कैबिनेट का आज विस्तार होने जा रहा है। राजभवन में सुबह 8.45 बजे राज्यपाल मंगूभाई पटेल नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। बहुप्रतिक्षित होने जा रहे कैबिनेट विस्तार में तीन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंहं चौहान ने शुक्रवार देर रात राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की और नए मंत्रियों को नामों की सूची सौंपी।

चुनाव से दो महीने पहले होने जा रहे कैबिनेट विस्तार में जिन तीन चेहरों को शामिल किया जा रहा है उसमें पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल के साथ पूर्व मंत्री और पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन के साथ खरगापुर विधायक राहुल लोधी का नाम शामिल है। राजेंद्र शुक्ल और गौरीशंकर बिसेन दोनों ही पिछले शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके है, जबकि राहुल लोधी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे है।

चुनाव से ठीक पहले विस्तार क्यों?- चुनाव से ठीक पहले इन तीनों चेहरों को कैबिनेट में शामिल किए जाने का सबसे बड़ा कारण मंत्रिमंडल के क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करना है। शिवराज कैबिनेट के चौथे कार्यकाल में महाकौशल से वर्तमान में केवल एक मंत्री रामकिशोर कांवरे है। राज्यमंत्री कांवरे बालाघाट जिले से पहली बार विधायक चुने गए थे। गौरतलब है कि पूर्व में शिवराज सरकार के मंत्री रहे गौरीशंकर बिसेन को दरकिनार कर रामकिशोर कांवरे को मंत्री बनाया गया। वहीं विंध्य से आने वाले भाजपा की सीनियर नेता राजेंद्र शुक्ल को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है।

दअसल मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा को दिग्गज नेताओं की  सीधी नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। महाकौशल और विंध्य दोनों से ही क्षेत्र का  मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से स्थानीय स्तर पर नाराजगी के सुर लंबे समय से सुनाई दे रहे है।   
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अबकी बार लाड़ली बहना से सरकार, रक्षाबंधन पर CM शिवराज देंगे एक और तोहफा