Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कर्नाटक फॉर्मूले पर मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, 5 गारंटी के वादे के साथ जनता के बीच जाने की तैयारी

हमें फॉलो करें कर्नाटक फॉर्मूले पर मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, 5 गारंटी के वादे के साथ जनता के बीच जाने की तैयारी
webdunia

विकास सिंह

, सोमवार, 15 मई 2023 (12:45 IST)
Madhya Pradesh Political News: कर्नाटक विधानसभा चुनाव (karnataka election 2023) में जीत के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस (madhya pradesh election 2023) के हौंसले बुलंद है। कर्नाटक में कांग्रेस ने जिस फॉर्मूले के सहारे भाजपा को मात दी है अब उसी फॉर्मूले को मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ने जा रही है। विधानसभा चुनाव में जनता से पांच गारंटी के वादे के साथ पार्टी कमलनाथ (Kamalnath) की हनुमान भक्त वाली छवि को जनता के बीच भुनाने की तैयारी में है। खास बात यह है कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की इबारत लिखने वाले सुनील कानुगोलू अब कर्नाटक चुनाव के बाद मध्यप्रदेश में पूरी तरह सक्रिय होंगे और पूरी चुनावी रणनीति तैयार करेंगे।
 
कांग्रेस की जीत का कर्नाटक फॉर्मूला!- कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत के लिए पार्टी के चुनावी  घोषणा पत्र में किए गए वादे की बड़ी भूमिका मानी जा  रही है। यहीं कारण है कि कर्नाटक में  जीत के बाद राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जनता से जो 5 प्रमुख वादे किए गए हैं, उन पर सरकार बनते ही काम शुरू हो जाएगा। 
 
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पांच गारंटी वादे के साथ चुनावी मैदान में गई थी। कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि राज्य की परिवार की हर महिला मुखिया को हर महीने 2,000 रुपये भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा बेरोजगार स्नातकों को दो साल के लिए 3,000 रुपये प्रति माह और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 1,500 रुपये प्रति माह दिया जाएगा।
webdunia

वहीं कांग्रेस ने कर्नाटक के लोगों को गृह ज्योति योजना के माध्यम से 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया था। वहीं अन्नभाग्य योजना के तहत 10 किलो चावल मुफ्त  देने  के साथ  अगले 5 सालों में किसान कल्याण के लिए 1.5 लाख रुपये, फसल नुकसान की भरपाई के लिए 5000 करोड़ रुपये और नारियल किसानों और अन्य के लिए MSP सुनिश्चित करने का भी ऐलान किया था। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की जीत जनता की जीत है। हमें आगे बहुत कुछ करना है। हमें वादे निभाने हैं, हमारी 5 गारंटी हम पूरी करेंगे। 

मध्यप्रदेश में लागू होगा कर्नाटक फॉर्मूला!-कर्नाटक में जिस तरह से कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों के उठाकर भाजपा को करारी मात दी है। अब उसी तर्ज पर अब मध्यप्रदेश में कांग्रेस स्थानीय  मुद्दों को जनता के बीच ले जाकर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। कर्नाटक में जीत के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस में चुनाव की रणनीति तैयार करने को लेकर बैठकों का सिलसिला तेज हो गया है। चुनाव में पार्टी के वचन पत्र को अंतिम रूप देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक हुई। 
 
कर्नाटक की तर्ज पर मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने पर नारी सम्मान योजना के तहत  महिलाओं को 1500 रु देने का वादा करने के साथ 500 में गैस सिंलेंडर का वादा कर रही है। इसके साथ कांग्रेस अपने वचन पत्र में प्रदेश में आधी आबादी यानि महिलाओं के वोट बैंक को साधने के लिए कई बड़े वादे करने जा रही है। इसमें सत्ता में आने पर महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने देने के साथ 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा कर रही है। 
webdunia
वहीं कर्नाटक की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस युवा वोटरों  को साधने के लिए रोजगार देने का वादा करने के साथ सत्ता में आने पर बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करने जा रही है। पार्टी अपने वचन पत्र में सत्ता आने पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ दो से ढाई हजार तक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा कर सकती है।

इसके साथ मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस किसान वोट बैंक को साधने के लिए कर्जमाफी का वादा करने जा रही है। इसके साथ ही पार्टी किसानों का बिजली बिल आधा करने, किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य देने के साथ फसल का नुकसान होने पर उचित मुआवजा देने का वादा करने जा रही है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के कट्टर हिंदुत्व के कार्ड और बजरंग दल विवाद को बजरंग बली से जोड़ने के बाद कांग्रेस ने सॉफ्ट हिंदुत्व का कार्ड खेलते हुए सत्ता में आने पर पूरे प्रदेश बजरंग बली के मंदिर बनवाने की घोषणा की थी। ठीक उसी तर्ज पर मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव मे भाजपा के हिंदुत्व कार्ड को चुनौती देने के लिए कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व का कार्ड खेलने की तैयारी में है। चुनाव के लिए अपने वचन पत्र में पार्टी प्रदेश में राम वन गमन पथ का निर्माण करने, सभी पंचायतों में गौशाला खोलने, नर्मदा परिक्रमा पथ को विकसित करने, धार्मिक नगरों को पवित्र घोषित करने का वादा लोगों से करने जा रही हैं। 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी चुनावी नतीजे कर्नाटक की तरह होंगे। कमलनाथ ने कहा कि कर्नाटक में बजरंग बली और कांग्रेस के कार्यकर्ता की जीत हुई है। अब कर्नाटक के बाद मध्यप्रदेश में भी बजरंगबली का आशीर्वाद कांग्रेस को मिलेगा। कमलनाथ ने कहा कि दक्षिण भारत ने उत्तर भारत को दिशा दिखाई है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिद्धारमैया v/s डीके शिवकुमार : कौन बनेगा कर्नाटक का मुख्यमंत्री? कांग्रेस विधायक दल ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पर छोड़ा फैसला