Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने लॉन्च की नारी सम्मान योजना, पर्वतारोही मेघा परमार कांग्रेस में शामिल

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने लॉन्च की नारी सम्मान योजना, पर्वतारोही मेघा परमार कांग्रेस में शामिल
webdunia

विकास सिंह

, मंगलवार, 9 मई 2023 (15:27 IST)
congress launched nari samman yojana: मध्यप्रेश विधानसभा चुनाव में महिला वोटर्स को साधने के लिए कांग्रेस ने आज नारी सम्मान योजना लॉन्च कर दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) ने आज छिंदवाड़ा के परसिया में हुए कार्यक्रम में नारी सम्मान योजना (nari samman yojana) शुरु की। कार्यक्रम में कमलनाथ ने नारी सम्मान योजना लॉन्च करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने के साथ 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं स्थानीय सांसद नकुलनाथ ने 2 महिलाओं से फॉर्म भरवाकर इस योजना की शुरुआत की।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में हर वर्ग परेशान है चाहे वह किसान हो या नौजवान हो या घर चलाने वाली ग्रहणी हो। हमें जब इस योजना की शुरुआत करने का प्लान बनाया तो सबसे पहले मैंने छिंदवाड़ा से शुरुआत की क्योंकि मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत भी यहीं से हुई थी। आज भाजपा के बाद पुलिस और प्रशासन के अलावा कुछ नहीं बचा है प्रदेश की जनता उनके साथ नहीं है।पार्टी चुनाव से पहले हर विधानसभा में कार्यकर्ताओं के जरिए महिलाओं से फॉर्म भरवाने के साथ उन तक कमलनाथ के चुनावी वादा को पहुंचाना चाहती है।

इस दौरान कमलनाथ ने प्रदेश की भाजपा सरकार के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर हमला बोला। कमलनाथ ने कहा कि 18 साल बाद सरकार में रहने के बाद मुख्यमंत्री को लाड़ली बहना योजना की याद आई। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान अपना पाप धोने के लिए लाड़ली बहना योजना लेकर आए है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सीधा हमला बोलते हुए कमलनाथ ने कहा कि आज प्रदेश में किसान परेशनी है, बेरोजगारी चरम पर है, किसान परेशान लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बहुत व्यस्त है, इनका एक हाथ भ्रष्टाचार और दूसरा अत्याचार में व्यस्त है। कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश बेरोजगारी में प्रदेश में नंबर-1 पर है।वहीं कार्यक्रम में कमलनाथ ने घोषणा की अगर प्रदेश में उनकी सरकार बनी तो खदानों की लीज कैंसिल कर जमीन गरीबों को देंगे।

पर्वतारोही मेघा परमार कांग्रेस में शामिल-वहीं नारी सम्मान कार्यक्रम में पर्वतारोह मेघा परमार कांग्रेस में शामिल हुई। कांग्रेस में शामिल होने के बाद मेघा परमार ने माउंट एवेरस्ट फतह करने का पूरा क्रेडिट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को दिया। मेघा ने कहा कि कमलनाथ नहीं होते तो शायद मैं माउंट एवरेस्ट फतह नहीं कर पाती क्योंकि माउंट एवेरस्ट को फतह करने के लिए 25 लाख रुपए की जरुरत थी। मेघा परमान ने कहा कि अपने 15 महीने की सरकार में कमलनाथ ने फिल्मी अभिनेत्रियों की जगह किसान की बेटी को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाया।

वचन पत्र में महिलाओं पर फोकस- चुनाव में महिला वोटर्स की बड़ी भूमिका को देखते हुए कांग्रेस अपने वचन पत्र (चुनावी घोषणा पत्र) में प्रदेश में आधी आबादी यानि महिलाओं के वोट बैंक को साधने के लिए कई बड़े वादे करने जा रही है। इसमें सत्ता में आने पर महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने देने के साथ 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा करेगी।

सरकार लॉन्च कर चुकी है लाड़ली बहना योजना-चुनावी साल में प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा सरकार लाड़ली बहना योजना लॉन्च कर चुकी है। प्रदेश में 30 अप्रैल तक योजना के एक करोड़ से अधिक महिलाएं फॉर्म भरवा चुकी है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत एक हजार रुपया हर महीन दिया जाएगा। योजना के तहत महिलाओं को हर साल सरकार 12 हजार रुपए देंगे। योजना के तहत महिलाओं को पहली किश्त 10 जून को देने की तैयारी है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CM गहलोत की नेता सोनिया गांधी नहीं वसुंधरा राजे हैं, आरपार के मूड में पायलट