Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मैंने विकास के मुद्दे पर मतदान किया: सुमित्रा महाजन

Advertiesment
हमें फॉलो करें मैंने विकास के मुद्दे पर मतदान किया: सुमित्रा महाजन
, शुक्रवार, 17 नवंबर 2023 (15:29 IST)
इंदौर, लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और कहा कि उन्होंने विकास के मुद्दे पर वोट डाला।
 
महाजन ने अपने गृह नगर इंदौर के ओल्ड पलासिया क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में वोट डालने के बाद कहा, "मैंने विकास के मुद्दे पर मतदान किया।" उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता को 75 साल से ज्यादा हो गए हैं और नागरिकों में मतदान को लेकर जागृति बढ़ी है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 80 वर्षीय नेता ने कहा,"मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य, दोनों है।"
Edited by navin rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका गांधी चुनाव में सिर्फ मनोरंजन के लिए मध्यप्रदेश आती हैं: शिवराज सिंह