Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

MP Election 2023 : इंदौर-3 से पिंटू जोशी, 5 से सत्यनारायण पटेल, महू से रामकिशोर शुक्ला को टिकट, Congress की दूसरी सूची जारी

Advertiesment
Second list of Congress candidates
MP Election 2023 : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी की। इसमें 88 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें इंदौर विधानसभा सीट 3, 5 और महू के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी किया गया। इससे पहले कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। 
दूसरी लिस्ट में इंदौर विधानसभा क्रमांक 3 से पिंटू जोशी को टिकट दिया गया है। इस सीट के लिए अरविंद बागड़ी भी दावेदार थे। इस सीट पर पिंटू जोशी के चचेरे भाई अश्विन जोशी कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय से चुनाव हार गए थे। 
इंदौर क्रमांक 5 से सत्यनारायण पटेल को टिकट दिया गया है। यहां से स्वप्निल कोठारी टिकट के लिए पूरा जोर लगा रहे थे।  
 
महू से रामकिशोर शुक्ला को टिकट दिया गया है। रामकिशोर शुक्ला भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। धार से प्रभा गौतम को टिकट दिया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MP Election 2023 : कांग्रेस ने मध्यप्रदेश चुनावों के लिए जारी की दूसरी लिस्ट, 88 उम्मीदवारों के नाम