Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सीएम शिवराज के सामने रामायण के हनुमान विक्रम मस्ताल, कांग्रेस ने क्यों दिया टिकट?

हमें फॉलो करें vikram mastal and shivraj
, रविवार, 15 अक्टूबर 2023 (12:00 IST)
Madhya Pradesh elections : कांग्रेस ने बुधनी से विक्रम मस्ताल शर्मा को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सामना करेंगे। वे रामायण 2 के हनुमान की भूमिका निभा चुके हैं। मस्ताल को कांग्रेस ने स्थानीय होने की वजह से चुनाव मैदान में उतारा है।

 
मस्ताल बुधनी के रहने वाले हैं। उन्होंने 2008 में रामायण सीरियल में काम किया है। एक्टर विक्रम मस्ताल शर्मा बुधनी के सलकनपुर के किसान परिवार से संबंध रखते हैं।
 
मस्ताल की हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा ग्राम बायां में हुई है। उसके बाद उन्होंने नर्मदा महाविद्यालय होशंगाबाद से स्नातक किया। अभिनय के क्षेत्र से आने वाले विक्रम एक एक्टर, राइटर और डायरेक्टर भी हैं।

हालांकि बुधनी भाजपा और शिवराज सिंह चौहान की सीट मानी जाती है। ऐसे में विक्रम मस्ताल भाजपा को कितनी चुनौती दे पाएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा।

webdunia
बुधनी में मतदान 17 नवंबर को होगा। ऐसे में मस्ताल को यहां चुनाव प्रचार के 1 माह का समय मिलेगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
 
गौरतलब है कि 2018 में बुधनी सीट से शिवराज सिंह चौहान ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव को 58,999 मतों के अंतर से हराया था। शिवराज ने कुल 1,23,492 वोट हासिल किए। वहीं कांग्रेस के अरुण यादव को 64,493 वोट मिले।
Edited by  : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MP में कांग्रेस ने पहली सूची में पुराने चेहरों पर लगाया दांव, BJP से कांग्रेस में आए चेहरों को भी मिला मौका, 69 विधायकों को फिर टिकट