Publish Date: Fri, 31 Jan 2025 (23:10 IST)
Updated Date: Sat, 01 Feb 2025 (01:15 IST)
Madhya Pradesh IAS Transfer : मध्यप्रदेश में शुक्रवार को 3 आईएएस अफसरों की पोस्टिंग में फेरबदल किया गया है। अपर मुख्य सचिव गृह, जेल और परिवहन एसएन मिश्रा शुक्रवार को रिटायर हो गए। उनके स्थान पर सीनियर आईएएस जेएन कंसोटिया को अपर मुख्य सचिव (ACS) गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए।