Publish Date: Fri, 24 Sep 2021 (10:02 IST)
Updated Date: Fri, 24 Sep 2021 (10:10 IST)
ग्वालियर। ग्वालियर में एक 4 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। चॉकलेट का लालच देकर उसका पड़ोसी घर के बाहर खेल रही मासूम को अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना बीती 13 सितंबर की है व लधेड़ी इलाके में अक्कड़ की बगिया की है। घटना के बाद 7 से 8 दिन बच्ची बुखार में तपती रही, इसलिए कोई कुछ समझ नहीं पाया।
जब उसकी हालत में सुधार आया तो बच्ची अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में मां को बताया। बच्ची के शरीर पर कई जगह सूजन है। बच्ची की मां ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्ची का मेडिकल कराने के बाद दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस हैवानियत के बाद पप्पू बाथम घर छोड़कर भाग गया। वह नशे का आदी है और कुछ काम नहीं करता है। उसने बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया था और दुष्कर्म किया था।
यह घटना बीती 13 सितंबर की है। 4 साल की बच्ची 13 सितंबर की शाम घर से खेलने जाने का कहकर निकली थी। वह पड़ोस में रहने वाले पप्पू बाथम के घर के बाहर खेल रही थी। पप्पू नशे का आदी है। वह कुछ काम नहीं करता है। बच्ची के कपड़े बदलते समय मां ने देखा कि उसके सीने और प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान हैं। 8 दिन बाद जब बच्ची की हालत में सुधार आया तो उसने आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को पकड़ लिया है। घटना के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।