Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

MP: कटनी जिले में पिकनिक के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 5 बच्चों की नदी में डूबने से मौत

हमें फॉलो करें MP: कटनी जिले में पिकनिक के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 5 बच्चों की नदी में डूबने से मौत
, मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (16:57 IST)
कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में पिकनिक के दौरान 5 बच्चों की नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सोमवार शाम की है, जब 13 से 15 साल के लड़के कटनी नदी किनारे गर्रा घाट पर नहाने गए थे। बचाव दल के एक अधिकारी ने कहा कि वे शायद नदी में नहाते समय डूब गए।
 
कटनी के जिलाधिकारी प्रियंक मिश्रा ने कहा कि लड़के जब घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उन्हें घाट पर बच्चों के कपड़े मिले तो उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल के बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। सभी पांचों शवों को मंगलवार सुबह तक नदी से निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक मृतक के परिजन को नियमानुसार 4-4 लाख रुपए की सहायता प्रदान करेगी।(सांकेतिक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन भी रही तेजी, सेंसेक्स 549 और निफ्टी 175 अंक ऊपर चढ़ा