Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

6 ग्रामीणों की रहस्यमय मौत, क्या रैबीज वायरस से संक्रमित था हमलावर जानवर?

वन विभाग ने लकड़बग्घा दिखाई देने की सूचना पर खोज अभियान तेज कर दिया है

Advertiesment
हमें फॉलो करें badwani collector in limbai village

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 4 जून 2025 (13:16 IST)
Barwani news in hindi : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में किसी अज्ञात जानवर के काटने के बाद छह ग्रामीणों की रहस्यमय हालात में मौत के बाद वन विभाग ने लकड़बग्घा दिखाई देने की सूचना पर खोज अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक पहली नजर में संदेह है कि ग्रामीणों पर हमला करने वाला अज्ञात जानवर रैबीज वायरस से संक्रमित था, हालांकि इसकी पुष्टि के लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
 
वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) विकास जमरे ने बताया कि लिम्बई गांव के लोगों ने हमें आस-पास के क्षेत्रों में लकड़बग्घा नजर आने की सूचना दी है। क्षेत्र में इस जानवर के संदिग्ध पगमार्क भी मिले हैं। इसके बाद हमने अपना खोज अभियान तेज कर दिया है। वन विभाग के करीब 45 कर्मी लिम्बई गांव के 15 किलोमीटर के दायरे में लकड़बग्घे की तलाश कर रहे हैं। लिम्बई गांव से वन सीमा करीब 4.50 किलोमीटर दूर है।
 
जमरे ने बताया कि लकड़बग्घे के संदिग्ध पगमार्क की जांच की जा रही है। अभी पुष्टि नहीं हो सकी है कि ये पगमार्क लकड़बग्घे के ही हैं।
 
गौरतलब है कि बड़वानी जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 5 मई को तड़के अज्ञात जानवर ने 17 लोगों पर तब हमला कर दिया था, जब वे गर्मी के चलते अपने घरों के बाहर खुले में सो रहे थे। 23 मई से 2 जून के बीच इनमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। अज्ञात जानवर के हमले की जद में आए सभी 17 लोगों को रैबीज से बचाव का इंजेक्शन लगाया गया था।
बड़वानी की सीएमएचओ डॉ. सुरेखा जमरे ने बताया कि अज्ञात जानवर के हमले के बाद बीमार हुए लोगों में शामिल 35 वर्षीय पुरुष जिला चिकित्सालय में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। बाकी लोगों की स्थिति फिलहाल ठीक है।
 
सीएमएचओ ने बताया कि अज्ञात जानवर के काटने के बाद दम तोड़ने वाले एक व्यक्ति के मस्तिष्क के ऊतक और जीवित मरीजों की लार के नमूने पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) की प्रयोगशाला भेजे गए हैं ताकि जांच करके पता लगाया जा सके कि ये लोग रैबीज वायरस से संक्रमित थे या नहीं।
 
इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के डीन (अधिष्ठाता) डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि हमें पहली नजर में संदेह है कि बड़वानी जिले के 6 लोगों की मौत रैबीज के कारण हुई है। इसकी पुष्टि के लिए एक मृतक के मस्तिष्क के ऊतक को जांच के लिए दिल्ली की एक प्रयोगशाला भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जसबीर भी निकला पाक जासूस, ज्योति मल्होत्रा से भी संबंध, पाकिस्तान दिवस समारोह में भी हुआ था शामिल