Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सीधी ने किया शर्मसार, स्कॉलरशिप का लालच देकर 7 आदिवासी लड़कियों से रेप

Advertiesment
Rape of tribal girls in Sidhi
मध्यप्रदेश के सीधी में सात आदिवासी लड़कियों से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पूरे मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति, उसके साथी राहुल प्रजापति और संदीप प्रजापति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ अभी तक 7 छात्राओं से रेप की बात कबूली है। इनमें से 4 छात्राओं ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।

पूरी घटना का मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति आरोपी लड़कियों को शिकार बनाने के लिए एप के जरिए कॉलेज टीचर बनकर महिला की आवाज में बात करते थे और स्कॉलरशिप के लिए दस्तावेज मंगवाने के नाम पर आदिवासी लड़कियों को सुनसान जगह बुलाते थे जहां पर लड़की को अकेली पाकर उनके साथ रेप की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी इतने शातिर है कि वह भोली भाली आदिवासी लड़कियों को  स्कॉलरशिप दिलाले सहित कई तरह के झांसा देते थे और लड़कियों को कोई शक न हो पाए इसके लिए छात्रों को पहले ही बता दिया जाता कि उन्हें तय जगह पर लेने के लिए एक लड़का बाइक से आएगा, जो कि उन्हें टीचर के पास पहुंचा देगा।

बताया जा रहा है कि ब्रजेश की दो शादियां हुईं हैं उसने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था। दूसरी पत्नी से उसे एक बच्ची है। उसने यूट्यूब पर आवाज बदलने वाली एप की जानकारी ली और एप मोबाइल पर इंस्टॉल किया। इसके बाद से उसने छात्राओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया। वहीं पुलिस इस मामले में आज शाम 3 बजे प्रेस कॉफ्रेंस करके पूरी जानकारी देगी। वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने पूरे मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोगों ने झूठ, नफ़रत और दुष्प्रचार को नकारा : राहुल गांधी