Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छतरपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख

Advertiesment
हमें फॉलो करें Road accident
, सोमवार, 27 जुलाई 2020 (22:19 IST)
छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में आज एक जीप की टक्कर से 2 मोटरसाइकलों पर सवार 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में 2 पुरुष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं।

दुर्घटना इतनी दर्दनाक थी कि जिसने भी देखा, वह दहल गया। कोरोना संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए दु:ख प्रकट किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को पन्ना की ओर आ रही जीप ने चंद्रनगर गांव के समीप दो मोटरसाइकलों पर सवार लोगों को सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों बाइकों में सवार 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
webdunia

मृतकों की पहचान रानी अहिरवार (23), रानूबाई (33), सुनीता (35) रामस्‍नेही (25), राहुल (20), देवेन्द्र (5) अंशिका (4) और बॉबी (3) के रूप में हुई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में जीप का टायर फट जाने के बाद वह अनियंत्रित हो गई, जिसकी चपेट में दोनों मोटरसाइकल पर सवार लोग आ गए और उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद पुलिसबल मौके पर पहुंच गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं जीप चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जताया दु:ख : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़क हादसे में लोगों की असामयिक मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। चौहान ने ट्वीट में लिखा, छतरपुर में सड़क हादसे में 8 लोगों की असामयिक मृत्यु होने का हृदय विदारक समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें और उनके परिवार के सदस्यों को इस असीम दु:ख को सहने की शक्ति दें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अफगानिस्तान में यातना झेलने वाले निदान सिंह ने बयां की दर्दनाक दास्तान