Publish Date: Thu, 18 May 2023 (10:04 IST)
Updated Date: Thu, 18 May 2023 (10:39 IST)
madhya pradesh bus accident news मध्य प्रदेश के शाजापुर में गुरुवार सुबह हुए बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मक्सी थाना प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 5 बजे हुई जब पीड़ित उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक विवाह समारोह में शामिल होने अहमदाबाद जा रहे थे। शाजापुर जिले के दोंटा गांव के पास बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई।
उन्होंने कहा कि इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक नाबालिग शामिल है। घायलों को इलाज के लिए उज्जैन ले जाया गया है।
webdunia
Publish Date: Thu, 18 May 2023 (10:04 IST)
Updated Date: Thu, 18 May 2023 (10:39 IST)