Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आदित्य सिंह होंगे हरदा कलेक्टर, छिंदवाड़ा कलेक्टर भी बदले गए

Advertiesment
हमें फॉलो करें आदित्य सिंह होंगे हरदा कलेक्टर, छिंदवाड़ा कलेक्टर भी बदले गए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

भोपाल , गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024 (20:29 IST)
मध्यप्रदेश सरकार ने हरदा कलेक्टर के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 2014 बैच के अधिकारी आदित्य सिंह को पदस्थ कर दिया। सिंह अब तक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप सचिव के रूप में पदस्थ थे।

इसके अलावा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अपर सचिव शीलेंद्र सिंह को छिंदवाड़ा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

छिंदवाड़ा कलेक्टर मनोज पुष्प को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में अपर सचिव बनाया गया है, वहीं भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अभिनव चौकसे को हरदा के पुलिस अधीक्षक की कमान दी गई है। वे अब तक राज्यपाल के परिसहाय के रूप में कार्यरत थे। नगरीय पुलिस जिला भोपाल में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन वन शशांक को राज्यपाल का परिसहाय बनाया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

KTM और Yamaha से कितनी अलग है Hero Marvik 440, जानिए धमाकेदार फीचर्स