Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जब प्रशासन ने मंत्री को उमरिया से बाहर जाने को कहा...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Umria
उमरिया , शनिवार, 8 अप्रैल 2017 (10:57 IST)
उमरिया। उमरिया प्रशासन ने बांधवगढ़ उपचुनाव के लिए प्रचार समाप्त हो जाने के बाद भी वहीं रूके मध्य प्रदेश के खाद्य मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे को शनिवार को जिले से बाहर जाने को कहा।
 
उमरिया के जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि हमने मंत्री को जिला से बाहर जाने के लिए कहा है क्योंकि उन्हें शाम पांच बजे के बाद यहां नहीं रूकना चाहिए था।
 
धुर्वे ने कहा कि प्रशासन आदर्श आचार संहिता लागू कर रहा है। मैं यहां से जा रहा हूं..मैं सतना जा रहा हूं। बाद में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह उमरिया से चले गए हैं। बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव नौ अप्रैल को होना है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धमकी देकर महिला से किया बलात्कार