Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नागपुर के बाद भोपाल से उठी औरंगजेब की क्रब हटाने की मांग, भाजपा विधायक ने बताया लुटेरा और हत्यारा

Advertiesment
हमें फॉलो करें नागपुर के बाद भोपाल से उठी औरंगजेब की क्रब हटाने की मांग, भाजपा विधायक ने बताया लुटेरा और हत्यारा

विकास सिंह

, मंगलवार, 18 मार्च 2025 (14:01 IST)
भोपाल। महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को औंरगजेब की क्रब हटाने को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद अब मध्यप्रदेश के सियासत में भी औरंगजेब की एंट्री हो गई है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि औरंगजेब की क्रब हटेगी। मंगलवार को विधानसभा परिसर में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस की निंदा करते हुए कहा कि औरंगजेब एक हत्यारा, लुटेरा और क्रूर शासक था और देश के मुसलमानों को वतन को लूटने वालों का साथ नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कांग्रेस कान खोलकर सुन लो कि और औरंगजेब की क्रब भी हटेगी और कांग्रेस का कफन भी।

वहीं भोपाल में हिंदूवादी संगठन संस्कृति बचाओ मंच ने भी औरंगजेब की क्रब हटाने की मांग की है। मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि कि महाराष्ट्र में स्थित  औरंगजेब की( कब्र) मजार को हटा देना चाहिए। और अगर कब्र को नहीं हटाया जाता है तो सनातनधर्मी जिस प्रकार अफगानिस्तान में हमारे शूरवीर पृथ्वीराज चौहान की समाधि पर मुसलमानों द्वारा बदसलूकी  की जाती है वही हिंदुस्तान के सनातनधर्मी औरंगजेब की मजार पर जूते बरसाकर बदसलूकी करेंगे।

औरंगजेब की परशुराम से तुलना की विवादित पोस्ट- इससे पहले जबलपुर की महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा जैन के भगवान परशुराम की तुलना औरंगजेब से करने पर सियासी बवाल मच गया है। जबलपुर कांग्रेस की नेता रेखा जैन ने औरंगजेब की तुलना भगवान परशुराम से करते हुए लिखा कि औरंगजेब ने अपने भाई का सिर काटकर पिता को भेंट किया तो भगवान परशुराम ने अपनी मां का सिर काटकर अर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने औरंगजेब को क्रूर बताते हुए लिखा  कि कोई भी मुसलमान उसे आदर्श नहीं मानता और संतान का नाम औरंगजेब नहीं रखता, लेकिन हिंदुत्व के ठेकेदार परशुराम जैसे चरित्र को आदर्श मानकर परशुराम का मंदिर तक बनवाते हैं।

हलांकि विवाद बढ़ने के बाद रेखा जैन ने पोस्ट डिलीट कर माफी मांग ली है। वहीं कांग्रेस ने भगवान परशुराम से औरंजगेब की तुलना करने वाली पोस्ट शेयर करने वाली रेखा जैन को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। कांग्रेस का साफ कहना है कि रेखा जैन के इस काम से कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष छवि धूमिल हुई है।वहीं कांग्रेस नेता की पोस्ट के बाद पूरे प्रदेश में ब्राह्मण समाज अब खुलकर विरोध में आ गया है। हिंदूवादी संगठनों ने जबलपुर सहित कई जिलों में प्रदर्शन कर रेखा जैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर भारत में सचिन की बच्ची की मां बनीं, पहले के 4 बच्चे पाकिस्तानी