Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर भारत में सचिन की बच्ची की मां बनीं, पहले के 4 बच्चे पाकिस्तानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Seema Haider
, मंगलवार, 18 मार्च 2025 (13:54 IST)
Seema and Sachin became father of a girl child: नेपाल के रास्ते बिना वैध दस्तावेजों के भारत में घुसी सीमा हैदर (Seema Haider) एक बेटी की मां बन गई हैं। मंगलवार सुबह 4 बजे नोएडा के कृष्णा हॉस्पिटल में सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया। यह सीमा की पांचवीं संतान है। इससे पहले चारों बच्चों का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। भारतीय पति सचिन मीणा से सीमा की यह पहली संतान है। 
 
नॉर्मल डिलिवरी : सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने मीडिया को बताया कि सीमा ने नॉर्मल डि‍लीवरी से बच्ची को जन्म दिया है। मां और बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं। सीमा ने सुबह 4 बजे बच्ची को जन्म दिया है। सीमा हैदर को अभी भारतीय नागरिकता नहीं मिली है, लेकिन बताया जा रहा है कि सीमा की बेटी का चूंकि भारत में जन्म हुआ है। अत: उसकी जन्मजात भारतीय नागरिकता रहेगी। उसे इसके लिए कहीं आवेदन भी नहीं करना होगा। 
 
इस तरह हुई सीमा-सचिन की मुलाकात : उल्लेखनीय है कि पब्जी खेलने के दौरान सचिन और सीमा संपर्क में आए थे। 10 मार्च 2023 को पहली बार नेपाल में सीमा और सचिन की मुलाकात हुई थी। वहां एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। 13 मई को सीमा फिर पाकिस्तान से दुबई होते हुए नेपाल पहुंची नेपाल से बस पकड़कर रबुपुरा पहुंचीं। इसके बाद सीमा और सचिन दोनों ही सोशल मीडिया की सुर्खियों में आ गए थे। सीमा हैदर मूलत: पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं। भारत आने के बाद सीमा सोशल मीडिया सनसनी बन गई थी। 
 
दो मार्च को हुई थी गोद भराई : सचिन के प्यार में पाकिस्तान से आकर भारत में बसी सीमा हैदर की 2 मार्च को गोद भराई की रस्म पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई थीं। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में आयोजित इस समारोह में परिवार के साथ-साथ सीमा के मुंहबोले भाई और सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह, पड़ोसी महिलाएं और अन्य करीबी लोग शामिल हुए। सीमा पिछले 2 साल से नोएडा के रबूपुरा गांव में अपने भारतीय पति सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। सीमा के 4 बच्चे पहले से हैं। सीमा हैदर ने इस रस्म का वीडियो शेयर किया था। इस दौरान सीमा हैदर ने कहा कि उनके चार बच्चे हैं लेकिन उनकी गोदभराई की रस्म कभी नहीं हुई। 
 
उल्लेखनीय है कि 2023 में वे अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत आईं और अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में बस गईं। उनके भारत आने के बाद से ही उनके मामले ने राजनीतिक और कानूनी बहस को जन्म दिया। सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप भी लगा था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गेहूं कटाई से बाजार तक बरतें सावधानी