Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्यप्रदेश में हल्की बारिश से गर्मी से मिली राहत

Advertiesment
हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश में हल्की बारिश से गर्मी से मिली राहत
, बुधवार, 31 मई 2017 (08:09 IST)
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में मंगलवार को मानसून से पूर्व की हल्की बारिश होने से तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को नौतपा में गर्मी से कुछ राहत मिली है।
 
मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के निदेशक डॉ. अनुपम काश्यपी ने मंगलवार शाम को बताया कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून आने से पहले इस प्रकार मानसून पूर्व की बौछारें पड़ती रहेंगी। सामान्य तौर पर मध्यप्रदेश में मानसून का आगमन जून के दूसरे सप्ताह में आता है।
 
उन्होंने बताया कि भोपाल में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सोमवार को यह 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। भोपाल के अलावा उमरिया, सिवनी और राजगढ़ जिलों में बारिश की हल्की बौछारें हुईं। इससे वातावरण में नमी होने से प्रदेश के कई इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
 
उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश और धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब कुर्द लड़ाकों को हथियार दे रहा है अमेरिका