ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Madhya Pradesh : थलसेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने की मुख्‍यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात

Advertiesment
हमें फॉलो करें Army Chief General Upendra Dwivedi met Chief Minister Dr Mohan Yadav

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 (17:39 IST)
Madhya Pradesh News : थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उनके समत्व भवन में मुलाकात। इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने थलसेना प्रमुख द्विवेदी को अंग वस्त्रम और राजा भोज की मूर्ति भेंट की। मुख्‍यमंत्री यादव ने इस थलसेना प्रमुख का अपने निवास पर आत्‍मीय स्‍वागत किया। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मां भारती की सेवा में समर्पित जनरल द्विवेदी जी का भारतीय थल सेनाध्यक्ष के रूप में आसीन होना, हम सभी प्रदेशवासियों के लिए असीम गौरव और प्रतिष्ठा का क्षण है। थलसेना प्रमुख जनरल द्विवेदी मूलरूप से मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र से नाता रखते हैं और इन दिनों राज्य के प्रवास पर हैं।  
 
खबरों के अनुसार, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उनके समत्व भवन में मुलाकात। इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने थलसेना प्रमुख द्विवेदी को अंग वस्त्रम और राजा भोज की मूर्ति भेंट की। मुख्‍यमंत्री यादव ने इस थलसेना प्रमुख का अपने निवास पर आत्‍मीय स्‍वागत किया।
मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मां भारती की सेवा में समर्पित जनरल द्विवेदी जी का भारतीय थल सेनाध्यक्ष के रूप में आसीन होना, हम सभी प्रदेशवासियों के लिए असीम गौरव और प्रतिष्ठा का क्षण है। मुख्यमंत्री मोहन यादव को उपेंद्र द्विवेदी ने मणिपुरी शैली में निर्मित राधा कृष्ण की प्रतिकृति भेंट की। लेफ्टिनेंट जनरल पीपी सिंह और मेजर जनरल सुमित साथ थे।
थलसेना प्रमुख जनरल द्विवेदी मूल रूप से मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र से नाता रखते हैं और इन दिनों राज्य के प्रवास पर हैं। इसी क्रम में जनरल द्विवेदी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री यादव से मुलाकात की। इससे पहले भारतीय थलसेना अध्यक्ष जनरल द्विवेदी एवं उनकी धर्मपत्नी की उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात हुई थी।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्नाटक में सीईटी परीक्षा केंद्र पर छात्रों से जनेऊ उतारने के लिए कहे जाने पर हुआ विवाद