Publish Date: Mon, 10 Sep 2018 (11:54 IST)
Updated Date: Mon, 10 Sep 2018 (16:10 IST)
भोपाल। भारत बंद का भोपाल में मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेताओं की अगुवाई में सड़क पर उतरे।
कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली निकालकर शहर के एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस, दस नंबर मार्केट और पांच नंबर मार्केट में दुकानें बंद करवाते दिखाई दिए। रैली में निकले कार्यकर्ताओं ने लोगों से दुकानें बंद करने की अपील की, वहीं अगर बात बंद के असर की करें तो कई इलाकों में दुकानें नहीं खुली हैं।
शहर के एमपी नगर, न्यू मार्केट, चौक बाजार में दुकानें नहीं खुलीं, वहीं दूसरी ओर शहर के अधिकांश निजी स्कूल खुले हुए हैं, पेट्रोल पंप भी रोज की तरह खुले हुए दिखाई दिए। दूसरी ओर कांग्रेस ने भाजपा पर बंद को असफल करने का आरोप लगाया है।
About Writer
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। ....
और पढ़ें