Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश में पुलिसकर्मियों के लिए बड़े एलान, वीकली ऑफ सहित अफसरों को 5वां वेतनमान

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश में पुलिसकर्मियों के लिए बड़े एलान, वीकली ऑफ सहित अफसरों को 5वां वेतनमान
webdunia

विकास सिंह

, शनिवार, 29 जुलाई 2023 (09:39 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने पुलिसकर्मियों को वीकली ऑफ देने का एक बार फिर एलान किया है। शुक्रवार रात सीएम हाउस में हुए पुलिस परिवार समागज में मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शांति स्थापना के लिए पुलिस के जवान जरूरत पर सर्वोच्च बलिदान देते हैं। पुलिस के प्रति मेरा मन आदर और श्रद्धा से भरा रहता है। कभी अपने टास्क से पीछे नहीं हटी। बेटियों को पुलिस भर्ती में आरक्षण दिया गया है। बेटियाँ अपने कर्तव्य का निर्वहन अच्छे ढंग से कर रही हैं। पुलिस परिवार सहित पूरा प्रदेश भी एक परिवार है। पुलिस दिन-रात जनता की सेवा करती है।

पुलिसकर्मियों के लिए बड़े एलान
-सभी पुलिसकर्मियों के लिए रोटेशन से साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित किया जायेगा।
-राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को वेतनमान का पंचम स्तर दिया जायेगा।
-सभी पुलिस थानों में पदस्थ आरक्षक से उप निरीक्षक स्तर तक के ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों को जिनके पास शासकीय वाहन नहीं है, उन्हें 15 लीटर पेट्रोल भत्ता प्रतिमाह दिया जायेगा।
-पुलिसकर्मियों का पौष्टिक आहार भत्ता एक हजार रूपए प्रतिमाह किया जायेगा।
-आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक का वर्दी भत्ता प्रतिवर्ष 5 हजार रूपए किया जायेगा।
-भोजन भत्ता की दर 100 रूपए प्रतिदिन की जायेगी।
-45 वर्ष से अधिक आयु के सभी पुलिसकर्मियों का नि:शुल्क मेडिकल चेकअप किया जायेगा।
-पुलिसकर्मियों के लिए 25 हजार नये आवास बनाये जायेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Updates: गुजरात में हुई भारी वर्षा, IMD ने दी मुंबई में फिर भारी बारिश की चेतावनी