Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस की बड़ी हार, निगम उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Congress defeat in Chhindwara
webdunia

विकास सिंह

, शुक्रवार, 16 जून 2023 (13:40 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। छिंदवाड़ा में नगरीय निकाय के उपचुनाव में भाजपा ने वार्ड 42 के पार्षद उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की है।  उपचुनाव में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी संदीप सिंह चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशी को 436 वोटों से हरा दिया। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह चौहान को 1226 वोट हासिल हुए वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजू स्वामी को 790 वोट मिले।

विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी कांग्रेस ने छिंदवाड़ा में पूरी ताकत झोंकी थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और सांसद बेटे नकुलनाथ ने खुद चुनाव प्रचार कर लोगों से कांग्रेस को जीताने की अपील की थी, लेकिन उसके बाद भी भाजपा प्रत्याशी की जीत कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ में कांग्रेस की हार के बाद भाजपा पूरे जोश में है और उसने इस जीत को साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि छिंदवाड़ा की जीत 2023 के चुनाव का आगाज है। अभी तो यह अंगड़ाई है, आगे आगे देखते जाइए। उन्होंने कहा कि पार्षद के चुनाव में कमलनाथ के अपील जारी करने के साथ नकुलनाथ, कमलनाथ के चुनाव प्रचार करने के बाद भी भाजपा ने जीत हासिल कर इतिहास बनाया है। यह जीत मध्यप्रदेश 2023 के चुनाव का आगाज है।

वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने पार्षद के हुए उपचुनावों में एक इतिहास बनाने का काम किया है। छिंदवाड़ा नगर निगम में वार्ड पार्षद के उपचुनाव में भाजपा की जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज की गरीब कल्याण की योजनाओँ के प्रति जनता के समर्थन की जीत है।

वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 51 फीसदी वोट हासिल करने का जो  लक्ष्य रखा है उसमें भाजपा ने छिंदवाड़ा में लगभग 62 परसेंट वोट हासिल करके 51 प्रतिशत वोट के संकल्प की शुरूआत छिंदवाड़ा से शुरुआत की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कांग्रेस का मोदी सरकार से सवाल, कम हुई थोक महंगाई तो लोगों को फायदा क्यों नहीं मिला