Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 10 April 2025
webdunia

MP : भाजपा ने छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर के अध्यक्षों का किया ऐलान, फिर होल्ड पर इंदौर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Madhya Pradesh
भोपाल , गुरुवार, 23 जनवरी 2025 (08:20 IST)
मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन चुनाव 2024 के तहत जिला छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर से जिला अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। हालांकि इंदौर को लेकर अभी भी सस्पेंस बाकी है। भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा ने संगठन चुनाव वर्ष 2024 के अंतर्गत जिला छिंदवाड़ा से शेषराव यादव और नरसिंहपुर से रामस्नेही पाठक को जिला अध्यक्ष बनाया है। 
इंदौर महानगर से सुमित मिश्रा का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। इंदौर के साथ निवाड़ी भी होल्ड, इंदौर ग्रामीण से चिंटू वर्मा का नाम भी लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि अंतर दयाल की भी दावेदारी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या है घुमावदार पटरियों से जलगांव ट्रेन हादसे का कनेक्शन?