Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हरियाणा चुनाव में मोहन फैक्टर का असर, जाटलैंड-अहीरवाल बेल्ट में खिला कमल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 5 विधानसभा में की थीं चुनावी सभाएं, सभी में भाजपा जीत की ओर

हमें फॉलो करें हरियाणा चुनाव में मोहन फैक्टर का असर, जाटलैंड-अहीरवाल बेल्ट में खिला कमल

विकास सिंह

, मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024 (16:15 IST)
भोपाल। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। शुरूआती रूझानों में ही भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलता दिखाई दे रहा है। 90 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी लगभग 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरियाणा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। उऩ्होंने 5 विधानसभा सीटों पर चुनावी रैलियों को संबोधित किया था। 

डॉ.मोहन यादव ने किया जिन सीटों पर प्रचार, सभी में जीत-हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई थी। स्टार प्रचारक के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 विधानसभा सीटों पर चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील की थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरियाणा की भिवानी, दादरी, तोशाम और बवानी खेड़ा विधानसभाओं में रैलियों को संबोधित किया था। हरियाणा चुनावों के आये परिणाम अनुसार उन सभी विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिल रहा है।

पांचों विधानसभाओं में भाजपा आगे-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरियाणा की जिन विधानसभाओं में रैलियों को संबोधित किया था। उन सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी शुरूआती रूझानों के साथ ही जीत की ओर आगे बढ़ रही है। भिवानी विधानसभा में भाजपा के घनश्याम सर्राफ,दादरी विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी सुनील सतपाल, तोशाम विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रुति चौधरी तो वहीं बवानी खेड़ा में भाजपा प्रत्याशी कपूर सिंह बडे़ अंतर से जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

मोहन मैजिक से जाटलैंड-अहीरवाल बेल्ट में खिला कमल-हरियाणा की राजनीति में जातिगत फैक्टर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पश्चिमी हिस्से में विशेष रूप से जाट समुदाय राजनीतिक समीकरणों की उलटफेर करता है। लेकिन पिछले कुछ समय से केन्द्र में नरेंद्र मोदी के उभार ने जाट राजनीति को प्रभावित करने का काम किया है।  ख़ास बात ये है ओबीसी फैक्टर और अहीरवाल बेल्ट में मतदातों का झुकाव तेजी से भाजपा के प्रति बढ़ा है जिसमें डॉ.मोहन यादव जैसे चेहरों ने अहीरवाल बेल्ट में जातियों के बड़े वोट बैंक को अपनी सभाओं में आकर्षित करने में बड़ी भूमिका निभाई है, परिणाम स्वरूप हरियाणा भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। 

मोहन फैक्टर का असर, हरियाणा में हैट्रिक-एमपी सीएम डॉ.मोहन यादव की सर्वस्वीकार्यता और लोकप्रियता हाल के दिनों में तेजी से बढ़ रही है जिसको भाजपा उन जगहों पर भुना रही है जहाँ पर यादव वोट निर्णायक है। एमपी सीएम डॉ.मोहन यादव इस भाजपा की इस  रणनीति में फिट बैठ रहे हैं। यही वजह है बिहार से लेकर यूपी ,जम्मू से लेकर हरियाणा,  झारखण्ड से लेकर महाराष्ट्र तक उनकी प्रचार में उपयोगिता बढ़ रही है और मोहन का 'एम ' फैक्टर ओबीसी समुदाय में प्रभावी साबित हो रहा है। अहीरवाल क्षेत्र में भाजपा के प्रतीक 'कमल 'का उभरना दर्शाता है कि  हरियाणा की राजनीति में अब बड़ा बदलाव आ रहा है और भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में अपनी हैट्रिक बनाने जा रही है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महिला IPS की मोबाइल लोकेशन पर नजर, 7 पुलिसकर्मी निलंबित