Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Bhopal : भाजपा पार्षद की पिटाई का मामला, 3 महिलाओं समेत 4 लोगों पर केस दर्ज

हमें फॉलो करें Bhopal : भाजपा पार्षद की पिटाई का मामला, 3 महिलाओं समेत 4 लोगों पर केस दर्ज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

भोपाल , सोमवार, 30 सितम्बर 2024 (16:04 IST)
Councillor beaten up case : पुलिस ने रविवार रात को 3 महिलाओं समेत 4 लोगों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी पार्षद की सार्वजनिक स्थान पर पिटाई करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। 3 महिलाओं द्वारा पार्षद पर हमला करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वहीं आरोपियों की ओर से भी पार्षद के खिलाफ पुलिस को शिकायत मिली है। 
चूनाभट्टी पुलिस थाने की निरीक्षक भूपेंद्र कौर सिंधु ने बताया, पार्षद अरविंद वर्मा की शिकायत पर हमने पारस मीणा, उनकी पत्नी और मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मीणा परिवार की एक और महिला पर भी पार्षद की पिटाई, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि उन्हें मीणा की ओर से भी शिकायत मिली है जिसमें आरोप लगाया गया है कि पार्षद उनसे जबरन पैसे वसूल रहे हैं। अधिकारी ने कहा, हम उनकी शिकायत की जांच कर रहे हैं और उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे। इस बीच वार्ड नंबर 48 का प्रतिनिधित्व करने वाले वर्मा पर तीन महिलाओं द्वारा हमला करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP : ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, कानपुर में ट्रैक पर मिला सिलेंडर