Publish Date: Wed, 09 Mar 2022 (16:53 IST)
Updated Date: Wed, 09 Mar 2022 (16:55 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार अपना चौथा बजट पेश किया। 9 मार्च को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर वित्तमंत्री चौथ बजट पेश किया। छत्तीसगढ़ सरकार के इस बजट में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है।
सरकारी कर्मचारियों के लिए भूपेश बघेल सरकार पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने का ऐलान किया।
भूपेश बघेल ने संभावनाओं के मुताबिक ही पुरानी पेंशन योजना लागू करने का ऐलान कर दिया. सरकार के ऐलान के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।