Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बापू ने समूचे विश्व को दिया अहिंसा का सिद्धांत: CM डॉ मोहन यादव

जापान दौरे में एडो गावा सिटी में महात्मा गांधी पार्क पहुंचे सीएम, भारतीय समुदाय के लोगों से की मुलाकात

Advertiesment
हमें फॉलो करें बापू ने समूचे विश्व को दिया अहिंसा का सिद्धांत: CM डॉ मोहन यादव

विकास सिंह

, मंगलवार, 28 जनवरी 2025 (11:55 IST)
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपने जापान दौरे के पहले दिन आज टोक्यो के एडो गावा सिटी में महात्मा गांधी पार्क पहुंचे। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्थापित प्रतिमा पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुष्पांजलि अर्पित की। य मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करने वाले हैं। इस अवसर पर वे जापान के उद्योगपतियों को निवेश का आमंत्रण देने आए हैं। क्योंकि जापान प्रौद्योगिक दृष्टि से वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ देशों में से एक है। साथ ही भारत के साथ जापान के संबंध हमेशा से प्रगाढ़ रहे हैं।
ALSO READ: जापान में CM मोहन यादव का जोरदार स्वागत, लगे जय श्री महाकाल के नारे
भारतीय महापुरुषों का जापान से रहा संबंध- उन्होंने कहा कि भारत के कई महापुरुषों नेताजी सुभाष चंद्र बोस हो, रासबिहारी बोस, स्वामी विवेकानंद, गुरु रविंद्र नाथ टैगोर का संबंध जापान के साथ रहा है। यह हमारे लिए गौरव की बात है। ऐसे में ये संबंध और प्रगाढ़ हो, परस्पर व्यापार व्यवसाय के नए-नए रास्ते बने। हम एक दूसरे के साथ खड़े रहे। मुख्मयमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत और जापान की मित्रता और प्रगाढ़ हुई है। कई मोर्चों पर हम सब साथ मिलकर काम कर सकते हैं।

बापू के विश्व को दिया अहिंसा का संदेश- इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता को नमन करते हुए कहा कि बापू का अहिंसा का सिद्धांत जापान के गौतम बुद्ध वाले मूल सिद्धांत को ही लेकर चलने वाला है। महात्मा गांधी ने भारतीय संस्कृति के मूल अहिंसा के सिद्धांत को विश्व के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि समूचे विश्व में विश्व बंधुत्व की भावना को उन्होंने अपने प्रिय भजन के जरिए फैलाने का काम किया । इस अवसर पर भारतीय समुदाय के कई स्थानीय नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात कर उनके साथ फोटो सेशन कराया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

RTO का पूर्व कॉस्टेबल सौरभ शर्मा अखिरकार गिरफ्तार, दावा कोर्ट के बाहर लोकायुक्त पुलिस ने दबोचा, वकील ने बताय गैरकानूनी