Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

CM मोहन यादव ने की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों को दी बधाई

Advertiesment
Chief Minister Mohan Yadav performed Govardhan Pooja
Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर सभी गौपालकों और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, अपना मध्यप्रदेश गौवंश से समृद्ध है। हम निरंतर दूध उत्पादन की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दूध उत्पादकों को प्रोत्साहित करने हेतु बोनस भी देने जा रही है, ताकि यह क्षेत्र और अधिक समृद्ध हो सके। इसके अतिरिक्त लावारिस और निराश्रित गौवंश की सुरक्षा और देखभाल के लिए सरकार द्वारा विशेष रूप से गौशालाओं का संचालन किया जाएगा।

इसके पहले डॉ. यादव यहां रवींद्र भवन परिसर में आयोजित ‘गोवर्धन पूजन’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में अनेक घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा कर्मकांड नहीं है, यह हमें हमारी संस्कृति से जोड़ती है और दुनिया में देश की अलग पहचान बनती है। आज ही यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर गोवर्धन पूजा कर गौमाता की सेवा की। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमित शाह पर कनाडा के आरोप, भारत ने कनाडा को लगाई लताड़