Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UPSC टॉपर जागृति अवस्थी से मिले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Advertiesment
हमें फॉलो करें UPSC टॉपर जागृति अवस्थी से मिले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

विशेष प्रतिनिधि

, शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (16:19 IST)
भोपाल। यूपीएससी-2020 में महिला वर्ग में देश में दूसरा स्थान हासिल करने वाली जागृति अवस्थी ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान जागृति के माता-पिता भी साथ रहे। मुख्यमंत्री ने जागृति और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि भोपाल की जागृति ने यूपीएससी की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरी रैंक प्राप्त कर अपने परिवार के साथ प्रदेश का भी मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि जागृति की सही दिशा, समपर्ण, कठोर परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जागृति का चयन इस बात का संदेश है कि यदि परिवार सहयोग दें और बच्चों को उपयुक्त वातावरण उपलब्ध कराए तो बच्चे असाधारण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश से यूपीएससी में चयनित प्रत्याशियों का 13 अक्टूबर को सम्मान किया जाएगा। 
 
इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि यूपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित प्रत्याशी अन्य प्रत्याशियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बने और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएं। प्रतियोगी परीक्षाओं में मध्यप्रदेश के बच्चे चयनित हो रहे हैं, यह हम सबके लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने जागृति के साथ स्मार्ट उद्यान में जामुन का पौधा भी लगाया। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP में अचानक बढ़े हत्या के मामले, मेरठ में 12 घंटे के भीतर 2 मर्डर, पुलिस महकमे में हड़कंप