Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भोपाल में आज सबसे बड़े GG फ्लाईओवर का उद्घाटन, जानिए क्या है खास?

यह फ्लाईओवर 2900 मीटर लंबा है और 154 करोड़ रुपए की लागत से बना है। यह फ्लाईओवर गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच बना है। इससे भोपाल की बड़ी आबादी को सुगम यातायात की सौगात मिलेगी

Advertiesment
Dr. Mohan Yadav
Madhya Pradesh flyover news : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) आज गुरुवार सुबह 11 बजे भोपाल के सबसे बड़े नवनिर्मित फ्लाईओवर (Bhopal's biggest flyover) का उद्घाटन करेंगे। यह फ्लाईओवर 2900 मीटर लंबा फ्लाईओवर 154 करोड़ रुपए की लागत से बना है। यह फ्लाईओवर गायत्री मंदिर (Gayatri Mandir) से गणेश मंदिर (Ganesh Mandir) के बीच बना है। इससे भोपाल की बड़ी आबादी को सुगम यातायात की सौगात मिलेगी।
 
जानिए कि क्या हैं इस फ्लाईओवर की खास बातें... 
 
-154 करोड़ रुपए की लागत से बना है 2900 मीटर लंबा यह फ्लाईओवर।
 
- भोपाल का यातायात होगा व्यवस्थित।
 
- गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच 154 करोड़ रुपए की लागत से बना यह सबसे बड़ा फ्लाईओवर।
 
- भोपाल की बड़ी आबादी को सुगम यातायात की मिलेगी सौगात।
 
webdunia
- भोपाल शहर में मैदा मिल मार्ग पर गायत्री मंदिर से डीबी मॉल चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, प्रगति चौराहा से मानसरोवर कॉम्प्लेक्स होते हुए गणेश मंदिर तक निर्मित फ्लाईओवर 2900 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा है।
 
- यह मैदा मिल मार्ग को विद्या नगर, शक्ति नगर, कस्तूरबा नगर, साकेत नगर, दानिश नगर, आशिमा मॉल और एम्स जैसे प्रमुख रिहायशी और वाणिज्यिक क्षेत्रों को आवागमन में सुविधाजनक होगा।
 
- औबेदुल्लागंज, नर्मदापुरम्, बैतूल, खंडवा और जबलपुर की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह मार्ग को सुगम बनाएगा।
 
- यह फ्लाईओवर डी.बी. मॉल, बोर्ड ऑफिस, प्रगति पेट्रोल पंप और मानसरोवर चौराहे जैसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर यातायात का दबाव कम करेगा।
 
- प्रारंभिक आकलन के अनुसार 60% यातायात इस फ्लाईओवर से गुजरेगा जबकि शेष 40% यातायात पुराने मार्गों का उपयोग करेगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: जलगांव ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 13 हुई