Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में रद्द हुई राहुल गांधी की रैली, क्या बोली भाजपा?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rahul Gandhi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 23 जनवरी 2025 (15:27 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: दिल्ली में रद्द हुई कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की रैली। नाराज भाजपा का आरोप, कांग्रेस ने दिखावे के लिए उम्मीदवार उतारे। केजरीवाल भी राहुल के खिलाफ कुछ नहीं बोलते। पल पल की जानकारी... 


03:34 PM, 23rd Jan
दिल्ली में रद्द हुई लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की रैली। बुधवार को भी नहीं हो सकी थी पूूूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की रैली। भाजपा ने उठाए सवाल। कहा, आप और कांग्रेस के बीच कुछ चल रहा है। कांग्रेस ने दिखावे के लिए उम्मीदवार उतारे। केजरीवाल भी राहुल के खिलाफ कुछ नहीं बोलते। 

11:24 AM, 23rd Jan
दिल्ली की मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी ने दिल्ली के चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत को बंद करने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने 21 और 22 जनवरी को AAP कार्यकर्ताओं को धमकाया था। मुख्यमंत्री आतिशी ने लिखा है कि AAP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा झूठे बयानों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया जा रहा है।

10:19 AM, 23rd Jan
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कच्चे जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय को जूट उत्पादक किसानों के हित में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे पश्चिम बंगाल सहित देश के कई राज्यों में इस क्षेत्र से जुड़े लाखों किसानों को लाभ होगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को विपणन सत्र 2025-26 के लिए कच्चे जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने का निर्णय लिया और कच्चे जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाकर 5,650 रुपये प्रति क्विंटल करने की मंजूरी दे दी। जो पिछले विपणन सत्र 2024-25 की तुलना में 315 रुपये अधिक है। 

08:52 AM, 23rd Jan
-कलेक्टर आयुष प्रसाद ने कहा, जलगांव रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई।  
-महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार को कर्नाटक एक्सप्रेस द्वारा पटरियों पर खड़े 13 यात्रियों को कुचलने की घटना की परिस्थितियों की जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त मनोज अरोड़ा करेंगे। वह आज मुंबई से 400 किलोमीटर दूर पचोरा के निकट परधाडे और माहेजी रेलवे स्टेशनों के बीच दुर्घटना स्थल पर पहुंचेंगे।

08:51 AM, 23rd Jan
-अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में पुलिस ने चाकू का तीसरा टुकड़ा भी बरामद किया। 
-दिल्ली के शकूर नगर और उत्तम नगर में आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा। 
-भोपाल के सबसे बड़े GG फ्लाईओवर का लोकार्पण आज।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Mohan Yadav Maheshwar Cabinet: मां अहिल्याबाई के सुशासन को चरितार्थ करती मोहन सरकार