Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

CM मोहन यादव ने किया डॉ. अनिल जोशी का सम्मान

हमें फॉलो करें mohan yadav

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024 (14:27 IST)
Madhya Pradesh news in hindi : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को विकास और प्रकृति में समन्वय की आवश्यकता की अलख जगाने वाले पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी का सम्मान किया।
 
मोहन यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि आज भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पौधारोपण एवं ट्री वॉक कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर विकास और प्रकृति में समन्वय की आवश्यकता की अलख जगाने वाले पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी का सम्मान भी किया।
 
उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारी धरती का श्रृंगार हैं। आने वाली पीढ़ी खुलकर सांस ले पाए, इसके लिए आज पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम उठाना अत्यंत आवश्यक है। आइए, मिलकर पौधे लगाएं, पर्यावरण बचाएं।
 
पंडित उद्धवदास मेहता को पुष्‍पांजलि दी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पंडित उद्धवदास मेहता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आईटीसी कमला पार्क, भोपाल में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाई उद्धवदास मेहता स्मृति न्यास द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'वैदिक काल से विलीनीकरण तक भोपाल' का विमोचन भी किया। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र विधानसभा में 10 प्रतिशत मराठा आरक्षण विधेयक पास, CM शिंदे बोले, मेरी कसम पूरी हुई