Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मंदसौर में CM मोहन यादव के हॉट बैलून में आग, बड़ा हादसा टला

Advertiesment
hot ballon fire
Mohan Yadav news in hindi : मध्यप्रदेश के मंदसौर में शनिवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया जब मुख्‍यमंत्री मोहन यादव के हॉट बैलून में आग लग गई। हादसे से हड़कंप मच गया। मुख्‍यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि मंदसौर कलेक्टर ने घटना में सुरक्षा चूक से इनकार किया है।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, मध्यप्रदेश के गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास हिंगलाज रिसोर्ट में नाइट हाल्ट के बाद शनिवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हॉट बैलून में सवार हुए, लेकिन हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा होने से बैलून नहीं उड़ सका। इस दौरान उसके निचले हिस्से में आग लग गई।
 
बैलून में मुख्‍यमंत्री के होने से घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों की मदद से तुरंत आग पर काबू पाया और मुख्‍यमंत्री को बैलून से बाहर निकाला।

हालांकि मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग ने घटना का खंडन करते हुए कहा कि एयर बैलून में सुरक्षा के संबंध में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं हुई है। माननीय मुख्यमंत्री जी केवल एयर बैलून को देखने के लिए गए थे। हॉट एयर बैलून, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, गर्म हवा का गुब्बारा होता है। इसे उड़ान भरने योग्य बनाए रखने के लिए हवा को गर्म किया जाता है, जिससे गुब्बारा ऊपर उठ सके और तैरता रहे। 
 
इस पूरी प्रक्रिया में सुरक्षा के सभी मानक पूरी तरह से पालन किए गए हैं। नागरिकों से निवेदन है कि वे असत्य और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिजोरम में पीएम मोदी बोले, वोट बैंक की राजनीति से पूर्वोत्तर को बहुत नुकसान