Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताने पर कांग्रेस में छिड़ा संग्राम, शिवराज का तंज, कमलनाथ से पीछा छुड़ाओ अभियान शुरू

हमें फॉलो करें कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताने पर कांग्रेस में छिड़ा संग्राम, शिवराज का तंज, कमलनाथ से पीछा छुड़ाओ अभियान शुरू

विशेष प्रतिनिधि

, मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023 (13:45 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्ता में वापसी की कोशिश में लगी कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर एक नया सियासी संग्राम छिड़ गया है। कांग्रेस पार्टी जहां कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताकर अपने चुनावी अभियान का आगाज किया है। वहीं दूसरी ओर पार्टी के एक के बाद एक सीनियर नेता इस पर सवाल उठा रहे है। कांग्रेस में छिड़े घमासान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है।   

मध्यप्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय सिंह और अरूण यादव ने कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताने पर सवाल उठा दिए है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की परंपरा नहीं है और चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पर फैसला होता है। वहीं इससे पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने भी कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री कहे जाने पर सवाल खड़े किए थे।  

सीएम शिवराज ने कसा तंज-कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर घमासान पर भाजपा ने तंज कसा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभियान तो चलाया था, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान लेकिन अब अभियान चल रहा है, कमलनाथ से पीछा छुड़ाओ अभियान। एक के बाद एक नेता अब आगे आ रहे हैं, जो आगे आ रहे हैं वो आगे हैं और उनके पीछे कौन है, क्यों है..? अब ये तो कमलनाथ जी सोचे कि वह तो स्वयंभू मुख्यमंत्री हो रहे हैं। सूत न कपास जुलाहों में लट्ठम लट्ठ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

51 हजार टन प्लास्टिक कचरा हर साल पैदा कर रहा है 'धरती का स्वर्ग'