Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिवराज ने दिया संकेत, केंद्रीय बजट की तर्ज पर बनेगा मध्यप्रदेश का बजट

हमें फॉलो करें शिवराज ने दिया संकेत, केंद्रीय बजट की तर्ज पर बनेगा मध्यप्रदेश का बजट
, गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023 (16:18 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए गुरुवार को संकेत दिए कि मध्यप्रदेश का बजट भी इसी तर्ज पर होगा। मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्यप्रदेश का आगामी बजट कैसा होगा? के सवाल पर उन्होंने यहां कहा कि अब एक व्यापक 'गाइडलाइन' (केंद्रीय बजट) हमारे पास है।
 
प्रधानमंत्री आवास योजना का आवंटन बढ़ाया है तो हम अपने गरीबों के लिए कैसे ज्यादा आवास बनाएं, इस पर ध्यान देंगे। मोटे तौर पर इससे मध्यप्रदेश को लाभ मिलेगा। मध्यप्रदेश के बजट बनाते समय हम इन योजनाओं को ध्यान में रखेंगे।
 
उन्होंने केंद्रीय बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह लोगों के लिए एक बड़ी राहत के तौर पर आया है। यह सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वसमावेशी बजट है। देश के समस्त विकास को समर्पित बजट है। यह दुनिया में सबसे तेज गति से देश को वृद्धि की राह दिखाने वाला बजट है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी क्षेत्र के लोगों ने बजट का स्वागत किया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती की शराब नीति में बदलाव की मांग के बारे में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री चौहान ने कोई जवाब नहीं दिया।
 
मध्यप्रदेश सरकार जल्द ही नई शराब नीति लाने वाली है। मुख्यमंत्री ने 26 जनवरी को जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कहा था कि यह (नई आबकारी नीति) शराब को हतोत्साहित करेगी। इससे प्रदेश में शराब के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
 
प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ और अन्य नेताओं के बयान कि राज्य की भाजपा सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया, पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस व कमलनाथ हताशा से ग्रस्त हैं। कांग्रेस और उसके नेता खबरों में बने रहने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नरवाल बम ब्लास्ट में शामिल सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, पास मिला परफ्यूम बम