Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बेंगलुरु में बागी विधायकों से मिलने के लिए धरने पर बैठे दिग्विजय सिंह

Advertiesment
हमें फॉलो करें बेंगलुरु में बागी विधायकों से मिलने के लिए धरने पर बैठे दिग्विजय सिंह
, बुधवार, 18 मार्च 2020 (07:33 IST)
बेंगलुरू। मध्यप्रदेश में सियासी संग्राम जारी है। सुप्रीम कोर्ट आज शिवराज सिंह की याचिका पर सुनवाई करेगा। इस बीच दिग्विजय सिंह बागी विधायकों से मिलने के लिए बेंगलुरू पहुंच गए और धरने पर बैठ गए।
 
पुलिस द्वारा अंदर जाने की इजाजत नहीं मिलने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह रमाडा होटल के पास धरने पर बैठे हैं। मध्यप्रदेश के 21 कांग्रेस विधायक रमाडा होटल में ठहरे हुए हैं।
 
दिग्विजय सिंह की पुलिस अधिकारियों से बहस भी हुई बेंगलुरू पहुंचे दिग्विजय सिंह का स्वागत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने किया।
 
मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार पर आए खतरे को लेकर राज्य में राजनीतिक उठापटक जारी है। राज्य की मौजूदा कांग्रेस सरकार विधानसभा में बहुमत परीक्षण के लिए राज्यपाल लालजी टंडन की ओर से तय 16 तारीख की मियाद को कोरोना वायरस के बहाने नजरअंदाज कर दिया था। अब मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है जिस पर आज साढ़े दस बजे सुनवाई शुरू होनी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona Virus Live updates : दुनिया पर कोरोना का 'कर्फ्यू', 150 करोड़ लोग घरों में बंद