Publish Date: Tue, 21 Jun 2022 (12:15 IST)
Updated Date: Tue, 21 Jun 2022 (12:49 IST)
भोपाल। MPPSC परीक्षा में कश्मीर से जुड़े विवादित प्रश्न पूछने पर सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है। दरअसल रविवार को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में कश्मीर को लेकर एक विवादित सवाल किया गया है, क्या भारत को कश्मीर को पाकिस्तान को दे देने का निर्णय कर लेना चाहिए? राज्य की सर्वोच्च परीक्षा में कश्मीर को लेकर पूछे गए इस प्रश्न पर अब विवाद बढ़ता ही जा रहा है।
विवादित प्रश्न को लेकर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने विवादित प्रश्न पूछने वाले दोनों पेपर सेटर्स को डिबार कर दिया है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रश्न को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि विवादित प्रश्न को लेकर दो पेपर सेटर्स जिसमें एक मध्यप्रदेश का और एक महाराष्ट्र का है, को आयोग ने डिबार कर दिया गया है और इसकी सूचना पूरे देश में दे दी गई है। इसके साथ पेपर सेटर्स के खिलाफ कार्रवाई के लिए आयोग उच्च शिक्षा विभाग और सरकार को लिख रही है।
वहीं राज्य लोकसेवा आयोग की परीक्षा में राष्ट्रपति महात्मा गांधी से जुड़ा एक अभद्र सवाल पूछा गया है। वहीं कांग्रेस ने अब इस पूरे मामले पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस मीडिया सेल के चेयरमैन केके मिश्रा ने दोनों प्रश्नों पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले में MPPSC चेयरमैन के इस्तीफे की मांग करते हुए पेपर सेटर्स के खिलाफ FIR की मांग की है।
विकास सिंह
Publish Date: Tue, 21 Jun 2022 (12:15 IST)
Updated Date: Tue, 21 Jun 2022 (12:49 IST)