Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भोजशाला में शुरू हुई मां वाग्देवी की पूजा: हाई कोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में जश्न, अब लंदन से वापस आएगी मूल प्रतिमा?

Advertiesment
worship in bhojshala
मध्यप्रदेश हाई कोर्ट से पूजा का अधिकार मिलने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच धार के भोजशाला में श्रद्धालुओं ने वाग्देवी मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना शुरू की। मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। अब लोगों को लंदन से वाग्देवी की प्रतिमा वापस लाए जाने का इंतजार हैं। ALSO READ: भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें
 
फैसले से हिंदू पक्ष बेहद खुश नजर आ रहा है। आज सुबह ही भोजशाला को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। कुछ लोगों ने मंदिर पहुंच कर वाग्देवी की पूजा की और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर प्रसाद वितरण भी किया गया।
 
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने विवादित भोजशाला-कमल मौला परिसर को मंदिर घोषित किया और हिंदू पक्ष को उस स्थान पर पूजा करने का अधिकार दिया। अदालत ने भोजशाला का संरक्षण एएसआई को दिया है।
मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने भी हाईकोर्ट के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए न सिर्फ भोजशाला को वाग्देवी मंदिर के रूप में मान्यता दी। साथ ही, उन्होंने ब्रिटेन से मां वाग्देवी की प्रतिमा लाने की कवायद शुरू करने के भी संकेत दिए हैं। ALSO READ: धार भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. मोहन यादव गदगद, कहा यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?